Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:बचाने आए दंपति को भी पीटा, दो गंभीर, झांसी रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के ग्राम घुआघोषि में शुक्रवार रात दबंगों ने एक युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए एक दंपति को भी पीटा गया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम घुआघोषि निवासी 35 वर्षीय मनोहर पुत्र तुलाराम शुक्रवार रात गांव में पैदल जा रहा था। तभी गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मनोहर ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मनोहर पर हमला होते देख पड़ोसी 36 वर्षीय जयपाल अपनी पत्नी विनीता (34) के साथ उसे बचाने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले जाया गया। वहां विनीता और मनोहर की हालत गंभीर होने पर उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ललितपुर में मनोहर की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान:पुलिस ने तीन को पकड़ा, गाड़ी दूर खड़ी करके पैदल पहुंची टीम
    Next Article
    कौन हैं वो एक्ट्रेस जिससे चल रहा थलापति विजय का अफेयर? तलाक की अर्जी के बीच तस्वीरें वायरल, पत्नी संगीता ने लगाया चीटिंग का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment