Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद का आयोजन:80 रेलकर्मियों ने लिया भाग, विभिन्न सुरक्षा मानकों पर दी गई जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर शनिवार को संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में संरक्षा सलाहकार सहित करीब 80 रेलकर्मियों ने भाग लिया। संवाद के दौरान कर्मचारियों को ब्रेक जाम और हॉट एक्सल की पहचान तथा उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। शंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार के शॉर्टकट तरीके का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी गई। लोड को स्थिर करने की प्रक्रिया और रोलिंग डाउन से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समपार फाटक के रखरखाव और कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़े नियमों पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा CRO (कैटल रनिंग ओवर) से जुड़े जोखिमों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। विद्युतीकृत सेक्शन में कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया गया। पॉइंट्स और क्रॉसिंग पर गाड़ियों के अवपथन (पटरी से उतरने) तथा SPAD (सिग्नल पासिंग एट डेंजर) से बचाव के उपायों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान एसएस ललितपुर ने कर्मचारियों को ब्रेक हैंडलिंग का सही तरीका समझाया। अधिकारियों ने सभी रेलकर्मियों को संरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक रहने तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत में सफर करेंगे उपराष्ट्रपति:21 अप्रैल को आईआईएमटी दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
    Next Article
    महिला आरक्षण बिल पर मंत्री जयवीर सिंह का बयान:मैनपुरी में बोले- महिलाएं चुनाव में देंगी जवाब, कोर्ट के फैसलों का सम्मान करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment