Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापता 3 लोगों के शव कार समेत तालाब में मिले:सीतापुर में बहराइच से लौटते समय हुए थे लापता, पंचपीर गांव के पास क्रेन से निकाली गई कार

    1 day ago

    3

    0

    सीतापुर ने सिधौली कोतवाली क्षेत्र से सोमवार को कार समेत लापता हुए तीन व्यक्तियों के शव कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में मिले हैं। सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से तालाब से कार को बाहर निकलवाया तो कार के अंदर तीनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कैसे हुआ और कार तालाब में किन परिस्थितियों में पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि आशंका है कि चालक को नींद आने की वजह से कार तालाब में चली गई। मृतकों की पहचान सिधौली निवासी राकेश चौरसिया (50वर्ष), सतीश (40 वर्ष)और अटरिया निवासी रामेंद्र (62वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राकेश के बेटे मोहन का एक्सीडेंट बहराइच में हो गया था। जिसे देखने के लिए राकेश अपने साथियों रामेंद्र और सतीश के साथ कार से बहराइच गए थे। वहां से लौटते समय तीनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने और संपर्क नहीं होने पर परिजन परेशान हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे कंदुनी फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी कार दिखाई दी थी। इसके बाद से तीनों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में कार पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकलवाने के लिए क्रेन की मदद ली। कार बाहर निकाली गई तो उसके अंदर तीनों के शव मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही तीनों की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में POCSO दोषी को 25 साल की जेल:नाबालिग को भगाने के मामले में 40 हजार का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment