Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG का इकाना स्टेडियम में लगेगा कैंप:टॉम मूडी और जस्टिन लैंगर पहुंचे, एडम मार्करम और निकोलस पूरन भी जल्द जुड़ेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    आईपीएल की तैयारियों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) खिलाड़ियों का लखनऊ आना शुरू हो गया है। 16 मार्च से इकाना स्टेडियम में टीम का कैंप लगने लगेगा। इसमें खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे। LSG के ग्लोबल डायरेक्टर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर के अलावा टीम का कोचिंग स्टाफ शनिवार को आ गया है। कल आएंगे ऋषभ पंत 15 मार्च को टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अधिकतर भारतीय खिलाड़ी लखनऊ में दोपहर के समय आ जाएंगे और 16 मार्च से एलएसजी का कैंप इकाना स्टेडियम में शुरू हो जाएगा। टीम के अहम खिलाड़ियों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन के 18 से 20 मार्च तक लखनऊ आने की संभावना है। एक अप्रैल को टीम खेलेगी इकाना में पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें टीम को कुल चार मैच खेलने हैं, जिसमें दो मैच घर और दो मैच बाहर होंगे। टीम को अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को हैदराबाद में, तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कोलकाता में और चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में खेलना है। लीग में अभी तक सामान्य रहा LSG का सफर IPL में सबसे महंगी टीम के रूप में शामिल होने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अभी तक आईपीएल के चारों सत्र बेहद सामान्य रहा है। टीम ने अपने पहले दो सीजन (वर्ष 2022 व 2023) में प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई, जब टीम वर्ष 2024 और 2025 में सातवें पायदान पर फिसल गई। पिछले सत्र वर्ष 2025 आईपीएल से पहले टीम प्रबंधन ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी बोली (27 करोड़) लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया, लेकिन यह फैसला भी टीम को प्लेऑफ के करीब नहीं पहुंचा सका। नए सत्र के लिए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को शामिल है। ऐसे में नए सत्र में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ओवरलोड डंपर सीज:खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
    Next Article
    नहीं देखी होगी कादर खान की ऐसी मिमिक्री, सुनील ग्रोवर ने निभाया ऐसा रोल कि दंग रह गए थे वरुण धवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment