Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना में सिलेंडर लीकेज से चार लोग झुलसे:रिश्तेदार सभी को हरदोई लेकर आए, फैक्ट्री में काम करने गए थे

    2 hours ago

    2

    0

    लुधियाना में सिलेंडर में आग लगने से हरदोई के एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। इनमें मां-बेटी समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार रात लुधियाना में हुई। हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा बाजीराव निवासी संगम लुधियाना की एक लोहा फैक्ट्री में काम करते हैं। वे अपनी पत्नी ममता (20), ढाई साल की बेटी वैष्णवी, साले अरुण (15) और भाई प्रमोद (21) के साथ एक ही कमरे में रहते हैं। संगम ने बताया कि बुधवार रात उनकी पत्नी ममता कमरे में खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। आग की चपेट में आने से ममता, वैष्णवी, अरुण और प्रमोद गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद, संगम के साले शिवा शुक्रवार सुबह चारों घायलों को हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गैस सिलेंडर को लेकर सपा का हंगामा:अब दुकानों पर दिख रहे घरेलू सिलेंडर, हलवाई बोले- व्यापार के लिए चलाना पड़ रहा
    Next Article
    कानपुर में गैस के लिए 5 बजे से लगी लाइनें:लोग बोले- घर पर चूल्हा नहीं जलेगा तो कैसे ईद होगा, 100% होम डिलीवरी का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment