Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना- मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई:लेडी प्रिंसिपल से 9 बार फोटो मांगी, बोला- आज तेरे साथ फालतू बात करनी है

    1 hour ago

    2

    0

    लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी प्रिंसिपल उसके साथ और बातें करने लगी लेकिन रवि आनंद घूम फिरकर पिक मांगने पर अड़ा रहा। करीब सवा 2 मिनट की कॉल रिकार्डिंग में रवि आनंद ने 9 बार लेडी प्रिंसिपल से पिक मांगी है। प्रिंसिपल बार-बार उसे कहती रही कि वो पिक नहीं देगी। आखिर में तो लेडी प्रिंसिपल ने उसे यहां तक कह दिया कि रिश्ते की कुछ शर्म भी होती है। लेडी प्रिसिंपल का दावा है कि यह कॉल रिकार्डिंग उसने फेसबुक मेसेंजर से की है। लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद की अब तक जितनी भी चेटिंग सार्वजनिक की है उनमें रवि आनंद बार-बार फिगर फोटो मांग रहा था। लेडी प्रिंसिपल और मेयर पति के बीच बातचीत हूबहू पढ़ें… रवि आनंद: प्रिंसिपल बहुत तेज है लेडी प्रिंसिपल: तेज होकर ही काम चल रहा है अब हम #$%$ थोड़े हैं कि अब फ्री में एडमिशन थोड़े करेंगे। पागल ही होंगे एक तो आदमी नहीं सिर पर दूसरा बच्चे बनकर काम करें। जो 19 साल से स्कूल चला रहा है वो तेज नहीं होगा। मैं तो पहले ही तेज थी। जब तू काम करता था तब मैं तेज नहीं थी क्या? तब भी मैं बहुत तेज थी। मैंने तो एक साल ही लोगों से मिन्नतें की थी कि एडमिशन करवा लो जी। रवि आनंद: मैडम पिक नहीं भेजनी क्या? लेडी प्रिंसिपल: कौन सी पिक? रवि आनंद: मैंने जो कही थी। लेडी प्रिंसिपल: तूने क्या करना है पिक का मुझे बताओ। रवि आनंद: चल तेरी मर्जी। लेडी प्रिंसिपल: लक्की तू उसको पूछ कि जब तू स्कूल की एड लगाता था, तब तुझे स्कूल की बिल्डिंग नहीं दिखी। रवि आनंद: छोड़ तू इसको। मैं भी इसको 40-40, 50-50 हजार की एड देता हूं। मैं क्यों पूछूं बताओ। लेडी प्रिंसिपल: फिर रवि आनंद: मैं तेरी भी 15 हजार रुपए की एड दे देता हूं बता। पिक भेज दो। लेडी प्रिंसिपल: मैं तो एड देती हूं। तुम क्यों दोगो। रवि आनंद: तू बता पिक देनी है या नहीं। मैंने तेरे साथ फालतू बात करनी है। लेडी प्रिंसिपल: फालतू बात करनी मतलब। रवि आनंद: मैं फ्री हूं आज। लेडी प्रिंसिपल: कहां है तेरी मैडम। रवि आनंद: प्रोग्रामों में गई है। एक भेज दे। लेडी प्रिंसिपल: मैंने नहीं भेजनी। रवि आनंद: भेज दे एक सेकेंड बाद डिलीट मार देना। लेडी प्रिंसिपल: मैंने नहीं भेजनी। बात समझो मेरी। रवि आनंद: मैंने जब कह दिया कि एक सेकेंड बाद डिलीट मार देना भेज यार। लेडी प्रिंसिपल: मेरी बात समझो मैंने नहीं भेजनी। रवि आनंद: तुम्हारी मर्जी लेडी प्रिंसिपल: पहली मेरी बात समझो। हर रिश्ते में एक शर्म होती है। आपके साथ मेरा पहले और रिश्ता रहा है। तुम मुझे कहोगे कि फिगर की पिक भेज तो मैं नहीं भेज पाउंगी। समझो न तुम। रवि आनंद: भेजो न एक मैं तुरंत डिलीट कर दूंगा। लेडी प्रिंसिपल: नहीं भेजनी। कॉल पर बात कर दो वीर जी। रिकार्डिंग के डर से नॉर्मल कॉल नहीं करता था लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि रवि आनंद लक्की बेहद शातिर है। वह नॉर्मल कॉल नहीं करता था ताकि कोई रिकॉर्डिंग न हो। उन्होंने बताया कि सबूत एकत्रित करने के लिए उसे कई बार कहा कि नॉर्मल फोन कॉल कर लेकिन उसने नहीं की। वो सिर्फ मेसेंजर पर ही कॉल करता था। उन्होंने बताया कि सबूत एकत्रित करने के लिए फिर स्क्रीन रिकाॅर्डिंग के बारे में जानकारी हासिल की और तब यह रिकॉर्डिंग की। स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए ही चैट रिकार्ड की लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि जब वो उसे ज्यादा अश्लीलता वाले मैसेज भेजने लगा तो उसने ट्रैप लगाया ताकि सबूत कलेक्ट किए जा सकें। लेडी प्रिंसिपल ने बताया कि उसने जो भी मैसेज भेजे साथ के साथ डिलीट एवरीवन कर देता था ताकि कोई पढ़ ही न सके। उन्होंने एक दिन स्क्रीन रिकार्ड ऑन करके उसके मैसेज रिकार्ड कर दिए। मेयर पति की लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग देखें… ************** ये खबर भी पढ़ें.. लेडी प्रिंसिपल बोली- मेयर पति ने फिगर फोटो मांगी:हॉट-सेक्सी के मैसेज भेजे, पंजाब AAP नेताओं ने मदद नहीं की लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद लक्की पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाने वाली प्रिंसिपल खुलकर सामने आई है। प्रिंसिपल ने कहा कि मेयर का पति मैसेज में उसे हॉट-सेक्सी लिखता था। उसकी फिगर फोटो मांगता था। लॉन्ग ड्राइव पर मनाली चलने का ऑफर देता था। प्राइवेट पार्ट को लेकर कई तरह की बातें कहता था (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    राघव चड्‌ढा-संदीप पाठक पर भड़के संत सीचेवाल:पूछा- चंडीगढ़ कोठी नंबर-50 में क्या हुआ, पंजाब से निकाला तो भ्रष्टाचार दिखने लगा
    Next Article
    मराठी सीखी या नहीं? 1 मई से चलेगा स्पेशल मिशन! ऑटो-रिक्शा चालकों की होगी चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment