Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लड़की हैं तो आज क्यों नहीं लड़ रही प्रियंका गांधी':लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी की तस्वीर सड़कों पर कुचली

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विरोध जताया और प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं की तस्वीर को पैरों से रौंदा। प्रदर्शनकारियों ने महिला विरोधी सोच वाली कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। इस दौरान पुलिस से जमकर धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात की गई। देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… 'सपा और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया' संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सपा और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को सदन में गिराकर कांग्रेस सपा और विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार को उनसे वंचित करने की कोशिश की। विश्व हिंदू रक्षा परिषद इसका कड़ा विरोध करती है । हम लोग अपने कार्यालय से निकलकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का दफ्तर जा रहे थे। लेकिन हमें पहले ही रोक लिया गया। 'महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा' प्रदर्शन कर रही सोफी शर्मा ने कहा कि- विपक्ष इस बिल का विरोध क्यों कर रहा है। हमें इसका कारण समझ में नहीं आ रहा है। जो महिला सशक्तिकरण. इक्वलिटी, सपोर्ट समर्थन और सम्मान की बात करते थे यह सब कहां गया हमें बताएं। इस बिल से फायदा होता है या नुकसान जो भी होता महिलाओं का होता। विपक्ष इसमें बोलने वाला कौन होता है। महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण बिल को पास क्यों नहीं होने दिया। विपक्ष हमें इसका जवाब दे। विपक्ष का काम है हर चीज को नीचे गिराना। हम लोगों में इतनी खुशी की लहर थी। कल भी हमने यहां पर हवन किया था। मिठाई बांटने की तैयारी कर रहे थे मगर अब सब मायूसी में बदल गया। 33% आरक्षण से महिलाएं आगे बढ़ती हर क्षेत्र में वह तरक्की करती। प्रदर्शन कर रही एक महिला को जब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका तो वह भड़क गई। नाराज महिला ने कहा, क्या हम लोग आतंकवादी हैं, जो हमें कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है? हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना है और सपा व कांग्रेस से उनके कार्यालय जाकर सवाल पूछने हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, तो आज लड़कियों के लिए क्यों नहीं लड़ रही हैं? क्यों पीछे हट रही हैं?' सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी नहीं चाहतीं कि महिलाएं उनके बराबर आएं, इसलिए महिला आरक्षण का विरोध किया जा रहा है। हम रुकने वाले नहीं हैं, इन पार्टियों का घेराव आज नहीं तो कल जरूर करेंगे।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में जूते के सोल की फैक्ट्री में लगी आग:धुआं देख मची भगदड़, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
    Next Article
    आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से फ्रॉड:12 लाख रुपए लिए, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment