Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव-जिहाद के नाम पर मुस्लिम युवक की चप्पलों से पिटाई:ऋषभ ठाकुर की गुंडागर्दी, जबरन लगवाए जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारे, रंगदारी भी वसूली

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में ऋषभ ठाकुर का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। बजरंग दल से निष्कासित किए जा चुके ऋषभ ठाकुर ने इस बार लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एक मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई की और उससे जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। सड़क किनारे हिंदू लड़की के साथ खड़ा था मुस्लिम युवक कैंट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू लड़की अपने पड़ोसी मुस्लिम युवक के साथ सड़क किनारे खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवक का नाम पूछा। युवक ने जैसे ही अपना नाम बताया, ऋषभ ने उस पर लव जिहाद का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। युवक को लात-घूंसों और चप्पलों से बेरहमी से पीटा गया और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, ऋषभ ठाकुर ने युवक से जबरन 'जय श्री राम' के नारे भी लगवाए। ऋषभ ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और गुंडागर्दी दिखाते हुए उससे ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से 9 हजार रुपये की रंगदारी वसूली। उसने युवक को डराया कि अगर वह पुलिस के पास जाने से बचना चाहता है तो उसे रुपये देने होंगे। डर के मारे युवक ने 9 हजार रुपये ऋषभ ठाकुर को दे दिए। मारपीट का वीडियो बनाकर खुद ही सोशल मीडिया पर किया अपलोड ऋषभ ठाकुर के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही बरेली पुलिस हरकत में आई। कैंट पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज रही है। तड़ीपार होने के बावजूद बरेली में फैला रहा दहशत बजरंग दल से निष्कासित ऋषभ ठाकुर को पहले ही जिला बदर (तड़ीपार) किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह बरेली में छिपकर रह रहा था और आतंक फैला रहा था। पुलिस उसे 6 महीने के लिए जिला बदर करते हुए बदायूं की सीमा में छोड़ कर आई थी, लेकिन वह नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वापस शहर आ गया। वह इंस्टाग्राम के जरिए भड़काऊ वीडियो साझा कर लोगों में दहशत पैदा करने का काम करता है। कैफे कांड से चर्चा में आया था ऋषभ ठाकुर ऋषभ ठाकुर सबसे पहले राजेंद्र नगर के एक कैफे में हुए हंगामे के बाद चर्चा में आया था। वहां सुरेश शर्मा नगर की एक बीएससी नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी। इसी बीच ऋषभ अपने 40-50 साथियों के साथ वहां धमक पड़ा और छात्रा के साथ मौजूद मुस्लिम दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान कैफे में तोड़फोड़ भी की गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। स्पा संचालिका से मांगी थी रंगदारी कुछ समय पहले ऋषभ ठाकुर का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए रंगदारी मांग रहा था। वह स्पा खुलवाने की जिम्मेदारी लेने के बदले पैसों की मांग कर रहा था। इस मामले में भी बारादरी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का बयान: दो टीमों ने की गिरफ्तारी सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि 29 मार्च को विजेंद्र नामक व्यक्ति ने थाना कैंट में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का एक परिचित व्यक्ति और उनकी पुत्री सड़क किनारे खड़े थे, तभी 28 मार्च की शाम ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों ने युवक के साथ मारपीट की और उससे 9 हजार रुपये वसूल लिए। इस घटना का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। दो टीमों का किया गया गठन तहरीर के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ऋषभ ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वसूले गए रुपयों में से 3300 रुपये बरामद किए हैं। चूंकि वह जिला बदर होने के बावजूद जिले की सीमा में पाया गया, इसलिए उस पर एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एक अन्य वीडियो में युवक को धमकाते हुए आया नजर एक अन्य वीडियो में ऋषभ ठाकुर, अकबर नाम के व्यक्ति को धमकाता दिख रहा है। वह अकबर से जबरन कहलवा रहा है कि "सभी हिंदू लड़कियां मेरी बहनें हैं और सभी हिंदू भाई मेरे बाप हैं।" उसने अकबर से जबरन जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगवाए। वीडियो में अकबर यह कहता नजर आ रहा है कि वह भविष्य में कभी गलती नहीं करेगा। बचाव में उतरी ऋषभ की बहन वहीं, अब ऋषभ के बचाव में उसकी बहन भी सामने आई है। उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अपने भाई के बारे में जानकारी देना चाहती है। उसका दावा है कि कैंट क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू लड़की लव जिहाद का शिकार हो रही थी और उसके भाई ऋषभ ने उसे बचाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशनल किकबॉक्सर सनी बने 3 संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर:3 बार नेशनल मेडलिस्ट और 2 बार इंटरनेशनल मेडलिस्ट रह चुके हैं
    Next Article
    भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव:डालीगंज जैन मंदिरों में उत्साह, पालकी यात्रा निकाली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment