Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की मौत, दादी-पापा संग जेल गई मासूम बच्ची:एक महीने की बेटी की देखरेख के लिए कोई नहीं था, पुलिस ने दूध-डायपर की व्यवस्था की

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में मां की मौत के बाद एक महीने की मासूम बेटी को अपने पापा और दादी के साथ जेल जाना पड़ा। दरअसल, मां मोनिका (24) की शादी 10 महीने पहले हुई थी। उसने एक महीने पहले बेटी को जन्म दिया था। शनिवार को मोनिका की लाश बाथरूम के अंदर हैंगर पर लटकी मिली थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने पति संदीप सविता और सास गायत्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चूंकि, गिरफ्तारी के समय बच्ची की देखरेख करने वाला कोई सक्षम परिजन नहीं था। ऐसे में शिशु को उसके पिता और दादी अपने साथ ले गए। पुलिस ने शिशु के लिए दूध, डायपर, कपड़े आदि की व्यवस्था की है। अब मासूम बच्ची का बचपन जेल में कटेगा। ये पूरा मामला प्रेमनगर के हंसारी स्थित सारंद्रा नगर का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 9 जून 2025 को हुई थी शादी जालौन के कोंच निवासी मोनिका (24) की शादी 9 जून 2025 को हंसारी के सारंद्रा नगर निवासी संदीप सविता से हुई थी। शादी में 4.5 लाख रुपए नकद और सामान दिया था। कुल 10 लाख रुपए की शादी की थी। पति संदीप बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। एक महीने पहले मोनिका ने एक बेटी को जन्म दिया था। बच्चा होने पर मोनिका समेत अन्य परिजन बहुत खुश थे। शनिवार को सास गायत्री सब्जी बना रही थी। मोनिका नहाने के लिए बाथरूम गई थी। वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो बच्ची रोने लगी। गायत्री ने पोती को गोद में लिया और बहू को बुलाने बाथरूम में गई। आवाज दी तो बहू ने जबाव नहीं दिया। तब गेट के नीचे से देखा तो वह बाथरूम के अंदर हैंगर पर दुपट्‌टे से फांसी पर लटकी थी। गायत्री ने गेट तोड़ा और बहू को प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई बोला- हत्या कर लटकाया गया माेनिका के भाई अमन का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले बहन माेनिका को प्रताड़ित करने लगे। बुलेट बाइक की डिमांड की जाने लगी, जबकि हम लोग बाइक को पैसा पहले ही दे चुके थे। समझाने पर भी नहीं माने और बहन से मारपीट करने लगे। एक बार उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। हम लोगों ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। करीब एक महीने पहले बहन ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। हम लोगों को पच (बच्चे के जन्म से मायके से आने वाला सामान) लेकर जाना था। बहन से बाइक, चेन और अन्य कीमती सामान की डिमांड की जाने लगी। इसे बहन परेशान थी। एक दिन पहले फोन पर हुई थी बात भाई ने आगे बताया- शुक्रवार को बहन मोनिका से फोन पर बात हुई थी। तब सबकुछ ठीक था। अगले दिन शनिवार को जीजा का फोन आया कि मोनिका ने फांसी लगा ली। बेहोश है, हम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर हम लोग झांसी आए। यहां पर पता चला कि बहन की मौत हो चुकी है। मेरी बहन ने फांसी नहीं लगाई। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने 5 अप्रैल को पति, सास समेत अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पति-सास को जेल भेजा प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पति संदीप सविता और सास गायत्री देवी को गिरफ्तार किया गया। मोनिका की मौत के बाद एक माह की बेटी की देखरेख पिता और दादी के द्वारा की जा रही थी। गिरफ्तारी के समय शिशु की देखरेख करने वाला कोई सक्षम परिजन उपलब्ध नहीं था। इसलिए बच्चे के हितों को ध्यान में रखते हुए उसे पिता और दादी के पास रखा गया है। शिशु के लिए दूधर, डाइपर, कपड़े आदि की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दबंगों ने युवक पर किया हमला:पुरानी रंजिश में मां को भी पीटा, 6 साल पहले बहन भगा ले गया था, 7 पर FIR
    Next Article
    किसानों के लिए फार्मर ID अनिवार्य:मऊ में आज से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment