Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने 5 महीने के मासूम की हत्या की:प्रयागराज में पत्थर मारकर पेट फाड़ा, लकड़ी के ढेर में छिपाई लाश; पति से हुआ था झगड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक मां ने अपने 5 माह के मासूम बेटे की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। निर्ममता से किए गए वार से बच्चे का पेट फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मां ने शव को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिजन ने बच्चे की तलाश शुरू की तो टिन शेड वाले कमरे में लकड़ियों के नीचे उसका क्षत-विक्षत शव मिला। बुधवार की यह घटना सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिला ने बताया- पति से झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर बेटे को मार डाला। आए दिन पति-पत्नी में होता था झगड़ा पिलखिनी गांव के संतोष यादव खेती-बाड़ी करते हैं। पिता मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं जबकि मां का निधन हो चुका है। बाबा हरिलाल यादव भी साथ ही रहते हैं। पांच महीने पहले संतोष की पत्नी मनोरमा ने बेटे को जन्म दिया था। पति-पत्नी ने बेटे का नाम ईश्वर रखा था। पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। वारदात के तीन-चार दिन पहले से रोजाना दोनों झगड़ रहे थे। संतोष के बाबा हरीलाल यादव ने बताया कि 11 मार्च को संतोष और मनोरमा में झगड़ा हुआ था। गुस्सा होकर संतोष काम पर चला गया। घर में वह, मनोरमा और उसका पांच महीने का बेटा ही थे। शाम को जब बच्चे की रोने की आवाज नहीं आई और वह कहीं दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने मनोरमा से पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ नहीं पता। टीनशेड में लकड़ी के ढेर के नीचे मिला मासूम बच्चे के न मिलने पर वह परेशान हो गए। संतोष को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही देर में संतोष घर पहुंचा। मनोरमा से पूछा तो वह कुछ भी नहीं बताई। परेशान परिजन बच्चे को तलाशने लगे। तलाशते हुए एक टीनशेड वाले कमरे में, जहां खाना बनता है, पहुंचे तो लकड़ी के ढेर के नीचे बच्चे का शव मिला। आसपास खून पसरा था, शव क्षत-विक्षत था। बच्चे की हालत देखकर संतोष बदहवास हो गया। आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। जब पति ने मनोरमा पर सख्ती दिखाई तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। बताया- शाम करीब 6 बजे गुस्से में आकर उसने पत्थर से बेटे पर वार कर दिया। महिला ने कहा- मैं बेटे को मारना नहीं चाहती थी। गुस्से में बच्चे को पत्थर मारा। पत्थर जोर से लगा और उसका पेट फट गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मैं डर गई। कुछ समझ में नहीं आया तो शव लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिवार की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। बच्चे के बाबा की तहरीर पर एफआईआर सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चे के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया है कि पति से अक्सर उसका विवाद होता रहता था। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- हाईकोर्ट का आदेश-बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों:कहा- घर में नमाज पढ़वाने वाले हसीन को कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार बरेली में अपने घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस की ओर से रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या को 23 मार्च को तलब किया है। कोर्ट ने मकान मालिक हसीन खान की सुरक्षा में 24/7 दो गार्ड तैनात करने का भी आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में 2500 मरीजों का नाश्ता-रोटी कम किया:गैस सिलेंडर की कमी से मेस बंद, चीफ प्रॉक्टर को लिखी चिट्‌ठी- आप ही बताइए क्या करें
    Next Article
    हाथरस भगदड़ मामले में महिला दरोगा की गवाही:भीड़ में फंसकर हाईवे के दूसरी तरफ पहुंचीं, खुद भी घायल हुई थीं महिला SI

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment