Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने धनुष-बाण देकर अलंकार का स्वागत किया:पार्टी बनाने के बाद निलंबित PCS अपने घर पहुंचे, बोले- BJP-RSS के लोग संपर्क कर रहे

    3 hours ago

    1

    0

    नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीतिक पार्टी बनाने वाले PCS अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर अपने घर पहुंचे। इस दौरान मां ने धनुष-बाण देकर उनका स्वागत किया। आसपास के लोगों ने देखो-देखो कौन आया…शेर आया और जिंदाबाद के नारे लगाए। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अलंकार अग्निहोत्री ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां, पत्नी और बहन सभी ने कहा- अलंकार के फैसले के साथ पूरा परिवार है। अलंकार अग्निहोत्री ने अपना मोबाइल दिखाते हुए बताया कि पार्टी बनाने के बाद देश भर से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। इसमें भारी संख्या में भाजपा और आरएसएस के लोग हैं। 23 फरवरी को वृंदावन में राजनीतिक पार्टी 'राम' के गठन की घोषणा की अलंकार अग्निहोत्री ने 23 फरवरी को वृंदावन में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के गठन की घोषणा की थी। पार्टी के ऐलान के बाद फिर से वे बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेने प्रयागराज पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा था- छात्र जीवन और पीसीएस परीक्षा में सफलता के समय भी वे यहां दर्शन करने आते थे। अब एक बड़े जनआंदोलन की शुरुआत करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। आज वह केशव नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। सभी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं राजनीतिक दलों के संपर्क में रहने के सवाल पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- हमारे संपर्क में सभी पॉलिटिकल पार्टी, ब्राह्मण संगठन, किसान संगठन और सवर्ण समाज, OBC संगठन हैं। SC-ST के संगठन भी हमारे संपर्क में हैं। 26 जनवरी को इस्तीफा दिया, बोले- शंकराचार्य के अपमान से आहत हूं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसकी वजह UGC के नए कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई थी। हालांकि, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। शासन ने उन्हें सस्पेंड कर जांच बैठा दी है। 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे सिटी मजिस्ट्रेट डीएम अविनाश सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। बाहर आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- मुझे डीएम आवास में 45 मिनट बंधक बनाकर रखा गया। लखनऊ से डीएम के पास फोन आया। गाली देते हुए कहा गया पंडित पागल हो गया है। इसको रातभर बंधक बनाकर रखो। मीडिया को मैंने पहले ही बता दिया था। SSP के कहने पर मुझे छोड़ा गया। मैं अपनी जान बचाकर भागा हूं। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। उन्होंने जाते-जाते कहा था- वे आज बरेली में ही अपने परिचितों के यहां रुके हैं। उनके साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे। 5 पेज का लेटर लिखकर दिया था इस्तीफा अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफे में 5 पेज का एक लेटर भी लिखा। जिसमें उन्होंने कहा- 'प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़ी गई।' उन्होंने लिखा- ऐसी घटना किसी भी साधारण ब्राह्मण को अंदर से हिला देती है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और मौजूदा सरकार ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ काम कर रही है। उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ब्राह्मणों की बात करने वाला कोई नहीं है। अलंकार अग्निहोत्री ने सवाल पूछा- क्या ब्राह्मणों के नरसंहार की तैयारी है। सिटी मजिस्ट्रेट को मनाने के लिए ADM के साथ तीन अन्य अफसर पहुंचे थे। चारों अफसर करीब एक घंटे सिटी मजिस्ट्रेट के आवास में रहे। फिर लौट गए। सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई ब्राह्मण संगठनों के नेता अलंकार अग्निहोत्री से मिलने पहुंचे। आवास के बाहर ब्राह्मण नेताओं ने प्रदर्शन भी किया। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले अलंकार अग्निहोत्री 2019 में PCS अफसर बने थे। उनकी 15वीं रैंक आई थी। अलंकार अपने ऑफिस में भगवान बजरंगबली की तस्वीर लगाकर चर्चा में आए थे। उस समय भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में हंगामा भी किया था। इस दौरान अफसर से नोकझोंक भी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में थाने में सिपाही ने युवक को पीटा, VIDEO:थप्पड़ और लात मारीं, एसपी ने किया लाइन हाजिर
    Next Article
    हाथरस भगदड़ मामले में महिला दरोगा की गवाही:भीड़ में खुद भी दब गई थी महिला दरोगा, अगली सुनवाई 5 मार्च को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment