Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां रो रही हैं, माटी को घुसपैठियों ने घेर लिया है, मानुष डरा हुआ है, बंगाल में बोले पीएम मोदी

    14 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जंगल राज का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मां, माटी और मनुष्य की बात तो करती है, लेकिन उसके शासन में मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है और मनुष्य भयभीत है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने "भयमुक्त" समाज की कल्पना की थी, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसके ठीक विपरीत परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जहां हर कोई भयमुक्त हो। लेकिन टीएमसी के जंगल राज ने ठीक इसका उल्टा कर दिया है। वे 'मां, माटी और मनुष्य' की बात करते थे, लेकिन आज मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है और मनुष्य भयभीत है।इसे भी पढ़ें: जानिए, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYMY) के तहत आपको मात्र 55-200 रुपये में कैसे म‍िलेगी 3000 पेंशन?उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का गिरोह इन घुसपैठियों को जाली सरकारी दस्तावेज हासिल करने में मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  पश्चिम बंगाल की ज़मीन पर घुसपैठियों का अतिक्रमण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। टीएमसी का गिरोह इन घुसपैठियों को जाली सरकारी दस्तावेज हासिल करने में मदद कर रहा है। घुसपैठिए पड़ोसी क्षेत्रों से घुसकर राज्य में बस रहे हैं। आज मैं बंगाल की जनता से वादा करता हूं। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ में मदद करने वालों के खिलाफ विशेष जांच शुरू की जाएगी। यह मेरी आपको गारंटी है। चाहे वे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, उनकी पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।इसे भी पढ़ें: युद्ध के माहौल में ऊर्जा की मांग को पूरा करना बड़ी चुनौती!2022 की बोगटुई घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए, जिसमें गांव में झोपड़ियों में आग लगाने के बाद आठ लोग जिंदा जल गए थे, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मानवता पर कलंक बताया। हमारा बीरभूम टीएमसी के जंगल राज का गवाह है। बोगटुई में जो हुआ वह महज एक घटना नहीं थी; यह मानवता पर एक कलंक था। निर्दोष महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया। अगर यह जंगल राज नहीं है, तो फिर क्या है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal में Women Safety पर गरजे नितिन नबीन, Mamta Govt पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप
    Next Article
    Election Commission के फैसले पर भड़के Chidambaram-Stalin, बोले- Tamil Nadu में BJP को पहुंचा रहे फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment