Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट

    23 hours ago

    2

    0

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। साथ ही यह चेन्नई की सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 97 रन की थी, जो उसे 2015 में पंजाब के खिलाफ मिली थी। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए। चेन्नई से अकील हुसैन ने 4 विकेट लिए। नूर अहमद को 2 विकेट मिले। इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। यह IPL 2026 में उनकी दूसरी सेंचुरी रही। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को शतक लगाया था। ओवरऑल यह उनके IPL करियर की पांचवीं सेंचुरी रही। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 सिक्स लगाए। ऋतुराज गायकवाड (22 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (21 रन) ने भी योगदान दिया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड… चेन्नई के मैच विनर्स… दोनों टीमों की प्लेइंग- XI मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- दानिश मलेवर। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में शिखा दक्ष बनीं हाईस्कूल की टॉपर:कनक ने 97.70% अंकों के साथ पाया पहला स्थान, जैद के भी 97.70 प्रतिशत
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग पर आया अमित शाह का पहला बयान, बोले- 'पहले फेज में ही TMC का सूपड़ा साफ'

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment