Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनेगा रवि शास्त्री स्टैंड:गावस्कर और सचिन के स्टैंड पहले से बने; 3 दिग्गजों का सम्मान भी होगा

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड बनेगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने फैसला किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर होगा। यह सम्मान किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत बड़ी बात होती है, और अब शास्त्री भी सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलिप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम 3 दरवाजों के नाम भी रखे जाएंगे। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। मुंबई क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे शास्त्री रवि शास्त्री का मुंबई क्रिकेट से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा। उन्होंने न केवल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम की कप्तानी भी की। MCA के अधिकारियों का कहना है कि शास्त्री ने एक खिलाड़ी, कप्तान और बाद में भारतीय टीम के कोच के रूप में क्रिकेट जगत में जो योगदान दिया, उसे देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। वानखेड़े स्टेडियम में ही जड़े थे 6 छक्के शास्त्री के नाम पर स्टैंड रखने की एक खास वजह वानखेड़े का वह ऐतिहासिक मैच भी है, जिसमें उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके अलावा, 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में उन्हें 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' चुना गया था, जिसके लिए उन्हें मशहूर ऑडी कार भी मिली थी। तब टीम इंडिया ने खिताब भी जीता था। कोच के तौर पर भी दमदार सफर रहा खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने के बाद रवि शास्त्री ने कमेंट्री की दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाया। इसके बाद, भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में उन्होंने टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके कार्यकाल में ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। जल्द होगा उद्घाटन समारोह MCA जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें रवि शास्त्री स्टैंड का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह एक भावुक पल होगा, क्योंकि शास्त्री हमेशा से 'मुंबई के छोरे' के रूप में फैंस के पसंदीदा रहे हैं। -------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन की हत्या करने वाले भाई की जमानत याचिका खारिज:गोंडा में पिता के साथ मिलकर बहन को करंट लगाकर मारा, अब जेल में रहेंगे
    Next Article
    KAR vs JK Final Live Score, Day 5: जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने की दहलीज पर, कामरान इकबाल ने ठोका शतक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment