Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई- दाऊद के घर को मस्जिद बताने पर हाईकोर्ट नाराज:कहा- गुमराह न करें; बिल्डिंग गिराने पर रोक रहेगी, नमाज पढ़ने से भी मना किया

    4 hours ago

    2

    0

    गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के मुंबई वाले घर को मस्जिद बताने पर हाईकोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट ने बुधवार को याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि कोर्ट को गुमराह न करें। दरअसल 19 नवंबर को BMC जब दो मंजिला मुसाफिरखाने को गिराने पहुंची। उसी दिन अब्दुल रजाक और अमीराली वजीराली पंजवानी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कहा कि ये मस्जिद है तब कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। बुधवार को दूसरी सुनवाई में चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच ने बिल्डिंग गिराने पर लगी रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी। साथ ही इमारत में नमजा पढ़ने और किसी के अंदर जाने की मनाही का आदेश दिया। BMC बोली- बिल्डिंग जर्जर, इमारत मस्जिद नहीं है बुधवार को BMC की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अनिल साखरे ने कोर्ट को बताया कि इमारत बेहद जर्जर है और आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, यह एक इमारत है, मस्जिद नहीं, जैसा कि याचिकाकर्ता दावा कर रहे हैं। 2007 से इसके कई छोटे हिस्से गिर रहे हैं और इसमें कोई नहीं रहता। याचिकाकर्ताओं ने रोजाना नमाज की अनुमति मांगी, कोर्ट का इनकार याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने दोहराया कि इमारत में मस्जिद है और वहां दिन में पांच बार नमाज अदा की जाती है। उन्होंने हाईकोर्ट से रोजाना या कम से कम शुक्रवार की नमाज की अनुमति देने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए 30 नवंबर तक कोई भी परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। पीठ ने कहा, अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 1939 में बनी थी इमारत, C-1 श्रेणी में रखा गया हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना नाम की यह इमारत 1939 में बनी थी। BMC ने इसे जर्जर और खतरनाक घोषित करते हुए C-1 श्रेणी में रखा था। इस श्रेणी में ऐसी इमारतें आती हैं जिन्हें खतरनाक मानकर गिराना जरूरी होता है। BMC ने 18 और 19 नवंबर को इमारत गिराने की योजना बनाई थी। कार्रवाई के लिए मौके पर बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पूरी इमारत को चारों तरफ से नीली टिन की चादरों से ढक दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई थी। मगर आपत्ति के बाद इस पर रोक लग गई। दाऊद और उसका परिवार 1970 के दशक में यहां रहता था दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार 1970 के दशक में इसी इमारत में रहता था। भारत से 1986 में फरार होने से पहले यह उसका शुरुआती ठिकाना भी था। दाऊद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। धमाकों के बाद से वह देश छोड़कर भाग गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊद पाकिस्तान में हैं। टेरर फंडिंग में भी दाऊद के लोग सबसे आगे NIA सूत्रों के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम कट्टर इस्लामिक विचारधारा फैलाने वालों की फंडिंग कर रहा है। उसने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को बड़ा डोनेशन दिया था। इसकी पुष्टि नाइक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आमिर गजदर ने भी की थी। आमिर ने बताया था कि दाऊद ने एक मीडिएटर सुल्तान अहमद के जरिए यह डोनेशन दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि गजदर ने नाइक के NGO के लिए 200 करोड़ से ज्यादा डोनेशन जमा किया है। भारत में दाऊद का भाई इकबाल देख रहा काम जांच एजेंसियों के मुताबिक, दाऊद का भाई इकबाल कासकर भारत में उसका सारा काम देख रहा है। वो दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील के संपर्क में था। इकबाल ठाणे के बिल्डर सुरेश देवीचंद मेहता की शिकायत के बाद जेल में है और उसके साथ उसके दो गुर्गों मुमताज शेख और इसरार अली को भी पहले ठाणे पुलिस और फिर ED ने अरेस्ट किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP प्रवक्ता सौरव के पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर रोक:7 दिन में जन्म स्थान बताने का नोटिस, 2 दिन पहले लंदन जाने से रोका गया था
    Next Article
    भागवत बोले-युवाओं को झूठ से नफरत, वे सच के साथ:बाहरियों से ज्यादा अंदर के लोगों से खतरा, हम नफरत करने वाले पड़ोसियों के भी मददगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment