Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई Vs हैदराबाद-रिकेल्टन का 44 बॉल पर शतक:इंडियंस के IPL इतिहास में सबसे तेज, हार्दिक पंड्या 31 रन बनाकर आउट

    18 hours ago

    1

    0

    IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडियंस ने 19 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। रिकेल्टन ने 44 बॉल पर शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मुंबई के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है। 19वें ओवर की पहली बॉल पर कप्तान हार्दिक पंड्या 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साकिब हुसैन ने हेनरिक क्लासन के हाथों कैच कराया। नमन धीर (22 रन) को प्रफुल्ल हिंगे, सूर्यकुमार यादव (5 रन) को ईशान मलिंगा और विल जैक्स (46 रन) को नीतीश रेड्‌डी ने कैच आउट कराया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: अनिकेत वर्मा, आर समरन, लियम लिविंग्सटन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दूल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा और दानिश मलेवर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल से किया गया था धमाका, करीब ही चल रहे थे रणवीर सिंह, फिर…
    Next Article
    GT vs RCB Head To Head: गुजरात के सामने आरसीबी से पिछला हिसाब चुकता करने का मौका, ऐसा रहा है अब तक रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment