Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल के लिए बहनों का झगड़ा, जान दी:हरदोई में घर से चारा लेने निकली, खेत में जाकर जहर खाया

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में इंस्टाग्राम चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर में हुई। मंसूरनगर निवासी परमेश पांडेय की 18 साल की बेटी पल्लवी कक्षा 10 की छात्रा थी। परमेश खेती करते हैं। परमेश ने बताया कि 17 मार्च की रात पल्लवी मोबाइल पर गाने सुन रही थी। उसकी बड़ी बहन प्रियांशी एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। प्रियांशी ने पल्लवी से इंस्टाग्राम चलाने के लिए मोबाइल मांगा। पल्लवी के इनकार करने पर दोनों बहनों में कहासुनी हो गई, जिससे पल्लवी नाराज हो गई थी। अगले दिन, 18 मार्च की सुबह पल्लवी मवेशियों के लिए चारा लेने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। कुछ देर बाद गांव के गुड्डू तिवारी के बच्चों ने उसे आम के बाग में उल्टियां करते हुए देखा। परिजनों को सूचना मिलने पर वे पल्लवी को पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान 19 मार्च की देर रात उसकी मौत हो गई। पल्लवी चार बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह मामला दूसरी कोतवाली क्षेत्र का है और शव का पंचनामा भरवाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी की, VIDEO:घर से भागकर बिलायां के शिव मंदिर में लिए सात फेरे
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में तेंदुए का शव मिला, VIDEO:संपूर्णानगर वन रेंज में संदिग्ध हालात में मौत, लोगों ने लड़ाई की आवाज सुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment