Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल लेने से इनकार पर युवक ने शादी तोड़ी:25 अप्रैल को जानी थी बारात, थाने में हुआ दोनों पक्षों में समझौता

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई में एक युवक ने अपनी होने वाली पत्नी के मोबाइल लेने से इनकार करने पर शादी तोड़ दी। 25 अप्रैल को होने वाली शादी से पहले यह मामला हरियावां थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी हरियावां थाना क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। 5 नवंबर 2025 को तिलक हो चुका था। 25 अप्रैल को शादी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे, जिसमें गेस्ट हाउस बुकिंग और जेवर-अन्य सामान की खरीदारी शामिल थी। शादी की तैयारियों के बीच युवक अपनी होने वाली पत्नी से ससुर के मोबाइल या अन्य परिजनों के फोन से बात करता था। उसने युवती को एक नया मोबाइल भेजने की पेशकश की, ताकि वे सीधे बात कर सकें। हालांकि, युवती ने मोबाइल लेने से इनकार कर दिया। युवती के इनकार के बाद युवक ने फोन काट दिया और बाद में बिना कोई स्पष्ट कारण बताए शादी से इनकार कर दिया। जब युवती से बात की गई, तो उसने मोबाइल न लेने की बात बताई, जिसके बाद युवक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। युवती के पिता ने हरियावां थाने में शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने युवक को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी समझौते से एक-दूसरे का सामान वापस करने पर सहमत हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साडू के घर संदिग्ध हालात में युवक की मौत:हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला
    Next Article
    9 वर्षों के विकास कार्यों पर देखें 15 फोटो:बरेली में 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' उत्सव, विकास की नई इबारत और लाभार्थियों का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment