Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिचेल स्टार्क को IPL खेलने की मंजूरी मिली:1 मई को राजस्थान के खिलाफ उतर सकते हैं, CSK ने मधवाल को शामिल किया

    4 hours ago

    2

    0

    ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है। स्टार्क के आने से दिल्ली की गेंदबाजी होगी मजबूत 36 वर्षीय स्टार्क चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सके थे। उन्होंने एशेज सीरीज के बाद कंधे और कोहनी में चोट की शिकायत थी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से क्लियरेंस के बाद वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल पैट कमिंस भी अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस हफ्ते पहला मैच खेलने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले 4 में 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 6 मैचों में 6 अंकों के साथ प्वाइंटर्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है। चेन्नई ने आकाश को 30 लाख में साइन किया उत्तराखंड के 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश माधवाल को चेन्नई ने 30 लाश रुपये में साइन किया है। उन्हें आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट चुना गया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने आईपीएल में खेले अब तक 17 मुकाबलों में 23 विकेट लिए हैं। वह 2023-24 में मुंबई इंडियंस और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वीं में मथुरा की नीरज और अरवीन जिला टॉपर:महेंद्री ने 444 अंकों से हासिल किया तीसरा स्थान, इस साल 75.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास
    Next Article
    बंगाल में पहले फेज में कितनी सीटें जीत सकती है भाजपा? सुवेंदु अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment