Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माचिस जलाते ही फट गया सलेंडर, आधा किमी तक आवाज:जोरदार धमाके से उड़ा सिलेंडर; ऑपरेटर गंभीर, रिटायर्ड शिक्षक भी चपेट में

    2 hours ago

    1

    0

    गुरुवार सुबह कुरावली कस्बे के दक्षिणी फर्दखाना मोहल्ले में गैस वेल्डिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मिनी सिलेंडर में गैस बनाते समय अचानक हुए विस्फोट में ऑपरेटर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ला निवासी खुशीराम ने हाल ही में न्यायालय के आदेश के बाद घिरोर रोड की दुकान खाली कर अपने निजी स्थान पर वेल्डिंग का काम शुरू किया था। गुरुवार को काम के पहले ही दिन यह हादसा हुआ। बताया गया कि ऑपरेटर मुकेश कुमार (45), कमरे के अंदर मिनी सिलेंडर में कार्बोरेटर और पानी डालकर गैस तैयार कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसने माचिस जलाई, गैस बैक मार गई और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोगों के कान करीब 10 सेकंड तक सुन्न पड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग पहले तो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। हादसे में ऑपरेटर मुकेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, पास ही कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे 72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक कमल कुशवाहा भी धमाके की चपेट में आकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल कुरावली सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मुकेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि कमल कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय निवासी एडवोकेट सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कमरे के अंदर गैस बनाने के दौरान हुए विस्फोट से सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने कहा कि धमाका इतना तेज था कि कुछ लोगों को लगा जैसे कोई बड़ा हादसा या युद्ध जैसी स्थिति हो गई हो। घटना के बाद कुछ देर तक पूरे मोहल्ले में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा:उन्नाव में DM ने 24 घण्टे में नुकसान की रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    छात्र की हत्या के विरोध में थाने का घेराव:बरेली में लोगों ने की हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment