Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज में गार्डों ने छात्र को दौड़ाकर पीटा, VIDEO:दीवार से लड़ाकर घूंसे बरसाए, जमीन पर गिराकर लातें मारीं; छात्रों ने किया प्रदर्शन

    18 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्डों ने एक एमबीबीएस छात्र की जमकर पिटाई कर दी। उसे दौड़ाकर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा गया। छात्र अपनी बाइक से कॉलेज पहुंचा था। इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर गार्डों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। गार्डों ने छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्डों ने छात्र को पहले कैंपस में मारा। इसके बाद खींचकर गार्ड रूम में ले गए। यहां उसे दीवारा से लड़कार घूंसे बरसाए। इसके बाद गिराकर लातों से पीटा। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। मामला शुक्रवार शाम का है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। इसके बाद नाराज छात्रों ने शनिवार को कॉलेज गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोपी गार्डों को तत्काल निलंबित करने और उनके मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पहले 2 फोटो देखें… अब जानिए पूरा मामला… बेगराजपुर में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र डॉ दीपांशु सैनी शुक्रवार को बाइक से कॉलेज पहुंचे। गार्डों ने बाइक को अंदर ले जाने से रोक दिया। इसके बाद पार्किंग को लेकर गार्ड से बहस होने लगी। कुछ देर में और भी गार्ड आ गए। आरोप है उन्होंने पहले दीपाशुं से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद कई गार्डों ने मिलकर लात-घूंसों, बेल्ट, डंडे और वाइपर से पीटा। शोर सुनकर हॉस्टल से अन्य छात्र और सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों को शांत कराया। इसी घटना के विरोध में शनिवार को मेडिकल कॉलेज के गेट पर छात्र इकठ्‌ठे हुए और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया कि आरोपी गार्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्र शुभम पाठक ने आरोप लगाया मारपीट के दौरान कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। छात्रों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी छात्रों की सुरक्षा करना है, न कि उनके साथ अभद्रता और मारपीट करना। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में तैनात कुछ गार्ड रिश्वत लेकर वाहनों को अंदर जाने देते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। छात्रों ने मांग की है गार्डों को तत्काल निलंबित किया जाए। भविष्य में किसी भी छात्र के साथ अभद्रता न होने का लिखित आश्वासन दिया जाए। दीपांशु सैनी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई न की जाए। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि 13 फरवरी की रात थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में छात्र और सुरक्षा गार्ड के बीच मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मारपीट की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कॉलेज प्रबंधन की ओर से सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दी गई है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में हालात सामान्य हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें देवर-भाभी चॉकलेट डे पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद रमेश अवस्थी घर-घर पहुंचे:18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं से की मतदाता बनने की अपील, SIR हेल्प डेस्क की व्यवस्था देखी
    Next Article
    250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को:तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद 150 करोड़ से पौराणिक स्थलों को करेगा विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment