Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल लीव के लिए लोको पायलट ने दिखाया ऑपरेशन घाव:छुट्टी बढ़ाने से इनकार पर दफ्तर में उतारी पैंट; वीडियो वायरल, यूनियन ने बताया अमानवीय

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ रेल मंडल में तैनात एक लोको पायलट को मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए कथित तौर पर अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। बुधवार को यह वीडियो सामने आया है। राजेश मीना नामक लोको पायलट ने 22 फरवरी को सर्जरी कराई थी और उन्हें 28 फरवरी तक की छुट्टी दी गई थी। आरोप है कि घाव पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद जब उन्होंने ‘सिक मेमो’ के जरिए छुट्टी बढ़ाने की मांग की, तो चीफ क्रू कंट्रोलर ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद भी अवकाश देने से इनकार कर दिया। लगातार मना किए जाने से क्षुब्ध होकर कर्मचारी ने कथित तौर पर अधिकारी के सामने ही ऑपरेशन का घाव दिखा दिया। घटना का वीडियो रेलवे कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद छुट्टी से इनकार का आरोप जानकारी के अनुसार, सर्जरी के बाद चिकित्सकीय सलाह पर राजेश मीना ने अतिरिक्त अवकाश की मांग की थी। उन्होंने मेडिकल दस्तावेज और ड्रेसिंग की स्थिति भी अधिकारियों को दिखाई। आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें ‘सिक मेमो’ जारी नहीं किया गया। कर्मचारी का कहना है कि घाव पूरी तरह भरा नहीं था और ड्यूटी जॉइन करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता था। दफ्तर में घाव दिखाने की नौबत बताया जा रहा है कि कई बार अनुरोध के बाद भी छुट्टी न मिलने पर लोको पायलट ने कथित रूप से कार्यालय में ही अपनी पैंट उतारकर ऑपरेशन का घाव दिखाया, ताकि अधिकारी स्थिति की गंभीरता समझ सकें। इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। यूनियन का हस्तक्षेप, तब मिली मेडिकल लीव मामला बढ़ने पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के एक पदाधिकारी ने हस्तक्षेप किया। यूनियन की दखल के बाद संबंधित कर्मचारी को मेडिकल लीव स्वीकृत किए जाने की जानकारी सामने आई है। यूनियन ने इस पूरे घटनाक्रम को “अमानवीय और संवेदनहीन” करार देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान नहीं घटना के वायरल होने के बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंडल स्तर पर मामले की आंतरिक जांच की चर्चा जरूर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि मेडिकल मामलों में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए, खासकर तब जब मामला ऑपरेशन के बाद की स्थिति से जुड़ा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में होली पर दो घंटे का मौन व्रत:कांग्रेस नेता ने विश्व शांति, अहिंसा को रोकने की मांग की
    Next Article
    आगरा में होली पर यमुना में डूबे तीन युवक:दो बाहर निकले, एक लापता, तलाश के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment