Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे:कानपुर विद्यामंदिर में 17 छात्राओं का सम्मान, रिसर्च की बारीकियां भी सीखीं

    3 hours ago

    2

    0

    स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से 'अनुसंधान पद्धति' पर संगोष्ठी और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में छात्राओं को भविष्य में शोध करने की बारीकियां सिखाई गई। साल भर कॉलेज का नाम रोशन करने वाली मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपप्राचार्या प्रो. निशा पाठक और मुख्य अतिथि डॉ. प्रभा कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। रिसर्च का मतलब सिर्फ डेटा नहीं, नई सोच है भरतपुर से आईं मुख्य वक्ता डॉ. प्रभा कुमारी ने छात्राओं को रिसर्च की दुनिया से रूबरू कराते हुए बताया कि शोध कार्य की प्रक्रियाएं क्या होती हैं और बदलते समय के साथ इसमें कौन से नए रुझान आ रहे हैं। उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि कैसे एक छात्र अपने प्रोजेक्ट्स और भविष्य के शोध में नई विधियों का उपयोग कर सकता है। संगोष्ठी के दौरान छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तार से उत्तर देकर उनका ज्ञानवर्धन किया। मंच पर चमकीं मेधावी छात्राएं समारोह का सबसे उत्साहजनक हिस्सा पुरस्कार वितरण रहा, जहाँ शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्नातक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली श्रेया राजवंशी, रश्मि वर्मा, श्रेया मिश्रा, अनीशा गिरी, स्वप्निल पांडे, अंजलि शर्मा, प्राणिक शुक्ला, खुशी वर्मा, आंचल सिंह, साक्षी साहू, शिखा गुप्ता और पलक चौबे को मेडल दिए गए। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रिया, अमृता गौतम, खुशी तिवारी और स्वाति गुप्ता के नाम शामिल रहे। सर्वांगीण विकास पर रहा जोर कॉलेज के भूतपूर्व छात्रा संगठन 'ओजस्विनी' ने भी इस मौके पर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही MSME द्वारा आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि साल भर खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाली छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. भक्ति विजय शुक्ला और श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रितु नारंग, समन्वयक डॉ. शोभा मिश्रा और विभागाध्यक्षा निक्की वेदी द्वारा किया गया। मंच संचालन का उत्तरदायित्व अंग्रेजी विभाग की डॉ. स्निग्धा मिश्र ने निभाया। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त शिक्षिकाएं और लगभग 70 छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रितु नारंग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह आयोजन छात्राओं के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP पुलिस में 85 दरोगा प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने:गाजियाबाद डीसीपी ऑफिस से सतीश कुमार और नोएडा CP के पीआरओ का प्रमोशन, देखें लिस्ट
    Next Article
    काशी में 103वें संगीत समारोह का आयोजन:पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, कहा- बिना साहित्य के लिए संगीत की आयु लंबी नहीं रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment