Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा की कांशीराम कॉलोनी में जल संकट गहराया:महिलाएं 2 किमी दूर से ला रहीं पानी, तहसील में किया प्रदर्शन

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल संकट गहरा गया है। शहर की कांशीराम कॉलोनी में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ट्यूबवेल और हैंडपंप खराब होने से नाराज दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने तहसील में प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। महोबा के लवकुश नगर रोड स्थित बिच्छू पहाड़िया की कांशीराम कॉलोनी इन दिनों पानी की गंभीर किल्लत का सामना कर रही है। पारा चढ़ते ही यहां के पेयजल संसाधन खराब हो गए हैं। कॉलोनी में लगे दोनों ट्यूबवेल और हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित है। स्थानीय निवासियों को अपनी दिनचर्या और जरूरी कामकाज छोड़कर 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से कठिन है। स्थानीय निवासी मुबीना ने ट्यूबवेल ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चंदा मांगने के बावजूद मशीनरी को जानबूझकर खराब रखा जाता है। लोगों की शिकायत है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया और टैंकरों से पानी की आपूर्ति की मांग की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर ज्योति, सरोज, सोनम और रजिया समेत तीन दर्जन से अधिक कॉलोनी वासियों ने अपनी समस्या लेकर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर शिवध्यान पाण्डेय ने जल निगम, जल संस्थान और नगर पालिका को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मोटर को जल्द दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:खड़े ट्रक में डंपर घुसा, ड्राइवर और हेल्पर की मौत; वायरलेस पेसमेकर से बुजुर्ग की जिंदगी बचाई
    Next Article
    गोरखपुर में मरीजों को मिला भोजन-श्रमिकों को जरूरी सामान:मजदूर दिवस पर रोटरी यूफोरिया ने की पहल, सेवा का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment