Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में अपराधियों पर तीसरी आंख का पहरा:शहर-बॉर्डर पर ANPR कैमरे लगे, रफ्तार और अपराध पर कमांड सेंटर से निगरानी

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में अब अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर जनपद में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और यूपी-एमपी बॉर्डर पर अत्याधुनिक ANPR (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे स्वचालित रूप से वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ सकेंगे और अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। महोबा जनपद अब महानगरों की तर्ज पर हाईटेक सुरक्षा घेरे में आ गया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की इस पहल का उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना है। शहर के व्यस्ततम चौराहों से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं तक इंटेलिजेंट सर्विलेंस कैमरों का जाल बिछाया गया है। इन कैमरों की मुख्य विशेषता इनका ANPR सिस्टम है। ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को दूर से ही पढ़ने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। तेज रफ्तार या रात के अंधेरे में भी हाई-रेजोल्यूशन और अधिक मेगापिक्सल वाले ये कैमरे हर गतिविधि को पुलिस लाइन स्थित आधुनिक कमांड सेंटर तक पहुंचाएंगे। इससे चोरी के वाहनों या प्रतिबंधित गाड़ियों के शहर में दाखिल होने पर उनकी पहचान आसानी से हो सकेगी। यातायात पुलिस ने इन कैमरों को ऊंचाई पर लगाने के लिए बुलडोजर का भी सहारा लिया है, ताकि कोई भी क्षेत्र निगरानी से बाहर न रहे। शहर के प्रमुख स्थलों जैसे चंद्रिका चौराहा, लवकुश नगर तिराहा, उदल चौक, आल्हा चौक, सुभाष चौक, पुलिस लाइन तिराहा और एमपी-यूपी बॉर्डर को पूरी तरह से कवर किया गया है। इसके अतिरिक्त, हादसों के लिए संवेदनशील कबरई और श्रीनगर बॉर्डर पर भी ये कैमरे लगाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि शासन की मंशा अपराध पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के माध्यम से अब तक कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया जा चुका है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेनवॉश कर बनाते थे धर्मांतरण गैंग का प्रचारक:इस्लामिक किताबों में छपता था नाम, पाकिस्तान में बैठे लोगों से होती थी बात; रिमांड में हुए बड़े खुलासे
    Next Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा बचा:हादसे के बाद वाहन चालक फरार, बेटे के साथ गया था बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment