Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में कोटेदार का पेड़ से लटका मिला शव:परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, 2 दिन से थे लापता

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक कोटेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। लिलवाही गांव निवासी जगत सिंह (35) गुरुवार से लापता थे। शुक्रवार दोपहर उनका शव खेत में एक पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कबरई थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, जगत सिंह गुरुवार को घर से निकले थे लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार को परिजन उनकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे, जहां उनका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और डायल 112 को सूचना दी गई। मानसिक प्रताड़ना का आरोप मृतक के भाई मान सिंह और भतीजे राहुल ने आरोप लगाया है कि करीब एक महीने पहले कुछ दबंग राशन की दुकान में घुसकर जबरन अनाज भरकर ले गए थे। इस घटना के बाद से जगत सिंह मानसिक तनाव में थे। परिजनों का कहना है कि जबरन सामान ले जाने और दबाव के कारण वह अंदर से टूट गए थे। उन्होंने मामले में साजिश और मानसिक प्रताड़ना की आशंका जताई है। सूचना पर कबरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली सेलिब्रेशन:रंगों और फूलों से खेली होली, बाहुबली स्टाइल में नाचे युवा
    Next Article
    मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई:आधा दर्जन झांकियां शामिल, रंग-गुलाल के साथ शहर में भ्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment