Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 'लव जिहाद' के खिलाफ जन-जागरण अभियान शुरू:17 अप्रैल को होगी महापंचायत, हजारों महिलाएं होंगी शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में 'लव जिहाद' के खिलाफ 'हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति' ने जन-जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 17 अप्रैल को एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह घोषणा जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक बैठक में की गई। बैठक में हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों ने 'फाइट अगेंस्ट लव जिहाद' अभियान के तहत अपनी आवाज बुलंद की। इसमें प्रदेश पदाधिकारी हितेश बंसल, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक नीरज गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज रावत, कई समाजसेवी और पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने 'लव जिहाद' के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और आरोप लगाया कि एक विशेष षड्यंत्र के तहत हिंदू बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। समिति का मानना है कि इन कट्टरपंथी नीतियों का जवाब केवल कानूनी नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता से ही दिया जा सकता है। सरकार और प्रशासन हर स्तर पर हस्तक्षेप नहीं कर सकते इसी उद्देश्य के साथ 17 अप्रैल को महोबा में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसका लक्ष्य युवा पीढ़ी को जागरूक करना और समाज को एकजुट करना है। रिटायर्ड कैप्टन मोहन सिंह ने जन-जागरण पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू समाज को अपनी बेटियों के भविष्य की रक्षा के लिए स्वयं आगे आना होगा, क्योंकि सरकार और प्रशासन हर स्तर पर हस्तक्षेप नहीं कर सकते। इस महापंचायत में 5 से 10 हजार महिलाओं की बड़ी भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान आज से शुरू होकर 15 अप्रैल तक पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव और कस्बों में जाकर सभी जातियों और वर्गों के लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोरों में दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने मनाया विवाहोत्सव:हैदराबाद से आए 200 भक्तों ने वैदिक रीति से किया भव्य आयोजन
    Next Article
    चाऊमीन में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:सहारनपुर में बजरंगल दल ने रेस्टोरेंट के बाहर किया हंगामा, मालिक बोला- गलती से नॉनवेज दे दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment