Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत:बस पलटने से ड्राइवर की मौत, 15 यात्री घायल

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस पलट गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा कलां गांव के पास का है। यह हादसा उस समय हुआ, जब रोडवेज बस (UP78LN 8233) मुस्करा से यात्रियों को लेकर महोबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस चालक मुहम्मद आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए 3 तस्वीरें… रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को निकाला बाहर घटना की सूचना मिलते ही एएसपी वंदना सिंह सहित दो थानों की पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल करीब 15 यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ताकि यातायात सुचारु हो सके। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटने वाली लड़की हिंदू निकली:4 महीने की गर्भवती, खिलौना पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी; गिरफ्तार अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने वारदात की थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का नाम पायल (25) और लड़के का नाम राहुल (27) है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा एसएन में पहली बार हुई ओपन हार्ट सर्जरी:डॉक्टरों ने बचाई 13 साल के बच्चे की जान, दिल पर जम गई थी मवाद की परत
    Next Article
    REEL बनाते समय तमंचे से फायर, युवक की मौत, VIDEO:लखीमपुर में पेट में गोली लगते ही गिरा, हाथ को घाव पर रखकर चिल्लाने लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment