Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महंगे शौक और नशे के लिए करते थे चोरी:कानपुर में आउटर पर खड़ी ट्रेनों को बनाते निशाना, 5 लाख से अधिक कैश और गाड़ी बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सक्रिय ‘ट्रेन गैंग’ का जीआरपी ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 लाख से अधिक कैश, मोबाइल, ट्रॉली बैग और अन्य सामान बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई R15 बाइक भी जब्त की गई है। ये चोर आउटर में खड़ी ट्रेनों में घुस के यात्रियों के सामान चोरी करते थे। जिससे अपने महंगे शौक पूरे करते और नशा करते थे। आउटर में खड़ी ट्रेनें बनीं आसान टारगेट यह गैंग रेलवे स्टेशन के बजाय आउटर पर खड़ी ट्रेनों को अपना मुख्य निशाना बनाता था। ट्रेन रुकते ही आरोपी यात्रियों के सामान पर नजर रखते और मौका मिलते ही चोरी या लूट की वारदात कर भाग जाते थे इस गैंग की खास बात यह रही कि गैंग भीड़-भाड़ और अंधेरे का फायदा उठाता था, जिससे यात्रियों को तुरंत घटना का पता भी नहीं चल पाता था। 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले फिर खुला राज लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी हरकत में आई। पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में साहिल सोनकर उर्फ गोलू, विशाल वाल्मीकि, अभिषेक पासवान, जीतू सिंह, सुमित कुमार वर्मा शामिल हैं। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं और लंबे समय से वारदातों में सक्रिय थे। नकदी, मोबाइल और लग्जरी बाइक बरामद की गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपए की नकदी व सामान, कई महंगे मोबाइल फोन, ट्रॉली बैग व अन्य सामान और के R15 मोटरसाइकिल (UP78JH0250) रेसिंग स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। नशे और महंगे शौक ने बनाया अपराधी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग संगठित तरीके से काम करता था और चोरी के पैसों से महंगे नशा व शौक पूरे करता था। इस गैंग में 20 साल से लेकर 30 साल तक के लड़के शामिल है। GRP थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया आने वाले त्योहारों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद अहम है। इससे रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गैंग के अन्य सदस्य और कितनी वारदातें इससे जुड़ी हैं। यात्रियों के लिए अलर्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने का दोषी:फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 9 साल कैद, 50 हजार जुर्माना लगाया
    Next Article
    मुरादाबाद में सृष्टि रचना दिवस पर निकली प्रभातफेरी:यज्ञ कर सुख-शांति की प्रार्थना की, वैदिक मंत्रों और भजनों से गूंजा शहर,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment