Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session

    3 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल को बुलाया जाएगा। केरल विधानसभा चुनाव के दौरान बोलते हुए, रिजिजू ने महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इस मुद्दे पर राजनीतिक एकता का आह्वान किया। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हम 16 अप्रैल को संसद का सत्र बुला रहे हैं। हम उस दिन महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करेंगे। महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है। हमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एकजुट होना चाहिए, न कि राजनीति करनी चाहिए। इसे भी पढ़ें: Keralam चुनाव से पहले Kiren Rijiju का बड़ा हमला, बोले- Congress-कम्युनिस्टों ने जनता को बेवकूफ बनायाकेरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन द्वारा विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन विधेयक की आलोचना का जवाब देते हुए रिजिजू ने अल्पसंख्यकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने के आरोपों को खारिज कर दिया। अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय संभालते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से पहले अल्पसंख्यकों की अनदेखी की जाती थी और कांग्रेस मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती थी।उन्होंने कहा कि मैं अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री हूं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की जाती थी। कांग्रेस अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को, अपना वोट बैंक मानती थी। हमारी सरकार में अल्पसंख्यकों को भी उचित महत्व दिया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय को सीधे संबोधित करते हुए रिजिजू ने आगे कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस उनके समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो मुसलमानों के लिए हानिकारक है। वे किसी एक पार्टी का वोट बैंक क्यों बनें? हम सबके लिए हैं। केवल अवैध एफसीआरए खातों पर ही इसका असर पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: 'आपके PM कहाँ थे?' Kharge के सवाल पर घमासान, Rijiju बोले- All-Party Meeting से आप भी गायब थे।2 अप्रैल को मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अल्पसंख्यक समुदायों में चिंता बढ़ाने वाला एक कठोर कदम बताया। 25 मार्च को लोकसभा में पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य भारत में विदेशी अंशदानों की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP में बवाल: आतिशी का Raghav Chadha से सीधा सवाल, PM Modi के खिलाफ बोलने से क्यों डरते हैं?
    Next Article
    तेहरान ने अमेरिका के F35 जेट पर किया भयंकर अटैक? पायलट को बंधक बनाने का भी दावा, VIDEO में हुआ ये बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment