Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला बैंककर्मी को पुलिस ने लात-घूसों से पीटा, VIDEO:जौनपुर में वाहन चेकिंग के दौरान की मारपीट, आरोपी सिपाही निलंबित

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में थाने के सामने सिपाही ने महिला बैंक कर्मी को जमकर पीटा। बचाने आई उसकी बहन और इंजीनियर भाई के साथ भी मारपीट की। वाहन चेकिंग के दौरान विवाद हुआ था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सिपाही महिला को गिराकर पीट रहा। बचाने आई दूसरी महिला को लात मार रहा है। वीडियो में एक पुरुष और महिला की पुलिस से कहासुनी होती नजर आ रही है। महिला बार-बार सिपाही से उसका नाम पूछती है, जिस पर सिपाही भड़क जाता है और महिला को सड़क पर पटक देता है। दूसरी महिला को लात मारता है। महिला के भाई के साथ भी मारपीट करता है। मौके पर मौजूद महिला सिपाही समेत अन्य पुलिसकर्मी यह सब देखते रहते हैं। मामला सुरेरी थाने के सामने का है। अब जानिए पूरा मामला पृथ्वीपुर निवासी इंजीनियर विकास सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बड़े पिता का निधन वर्ष 2021 में हुआ था, जिनकी 2 अप्रैल को तेरहवीं है। इसी सिलसिले में परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। विकास अपनी बहन रूबी सिंह और मीनू सिंह के साथ बैंक के काम से रामपुर बाजार गए थे। रूबी सिंह महाराष्ट्र में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। रामपुर से लौटते समय सुरेरी थाना गेट पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। विकास अपनी अपाची बाइक से दोनों बहनों को लेकर घर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हेलमेट न होने पर चालान काट दिया गया, जिस पर विकास ने अन्य वाहनों का चालान न करने का आरोप लगाया और विवाद शुरू हो गया। सिपाही के द्वारा मोबाइल छीनने पर शुरू हुआ विवाद इसी दौरान युवक के मोबाइल पर हेलमेट न लगाने का 1000 रुपये चालान का मैसेज आया। आरोप है कि सिपाही हिमांशु राव ने मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद युवक ने भी फोन वापस छीन लिया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सिपाही ने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद महिला बैंककर्मी रूबी सिंह से भी बहस शुरू हो गई। बहस का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी महिला से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। महिला द्वारा वीडियो बनाने पर सिपाही हिमांशु ने उसे बीच सड़क पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। भाई विकास बीच-बचाव करने आया तो उसे भी पीटा गया। बहन मीनू सिंह बचाने आई तो उसे भी लात मारी गई। इस दौरान मीनू सिंह ने भी सिपाही पर चप्पल से वार किया। करीब दो मिनट तक यह मारपीट चलती रही, जबकि अन्य पुलिसकर्मी देखते रहे। भाई बोला- कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठेंगे भाई अनुराग ने बताया कि मारपीट के बाद विकास, रूबी और मीनू को थाने ले जाया गया, जहां SHO राजेश मिश्रा के कहने पर अंदर भी मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन छीनकर फॉर्मेट कर दिए। उन्होंने बताया कि डायल 100 और सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। 2 अप्रैल को तेरहवीं के बाद यदि कार्रवाई नहीं होती है तो 3 अप्रैल को तहरीर देकर गांव के लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे। मंगलवार दोपहर सुरेरी थाना गेट पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पृथ्वीपुर निवासी रूबी सिंह, उनकी बहन मीनू सिंह और विकास सिंह बाइक से रामपुर से लौट रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। SSP ने आरोपी सिपाही को किया निलंबित वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने आरोपी सिपाही हिमांशु राव को निलंबित कर दिया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ……… ये खबर भी पढ़ें… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, VIDEO: अमेठी में युवती के बाल खींचकर धक्का दिया अमेठी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक जमकर पीटा गया। दोनों को मिलते हुए महिला के परिजनों ने देख लिया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाने लगे। इस दौरान महिला जब युवक को बचाने लगी तो घर वालों ने उसके बाल खींचकर किनारे कर दिया। उसकी भी जमकर पिटाई की। युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भीड़ में शामिल लोग उसे खींचकर मारते हुए दूर ले जाते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 साल बाद चार डकैतों को 14-14 साल की सजा:झांसी में तमंचे के बल पर सोने के 44 सिक्के, छह किलो चांदी और कैश लूट ले गए थे
    Next Article
    ATM बदलकर बुजुर्ग के खाते से 97500 रुपए उड़ाए:पोते के साथ पैसे निकालने गए थे, अलग-अलग जगहों से रकम पार की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment