Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला हेड मास्टर ने छात्राओं से कराई मालिश,VIDEO:चित्रकूट में क्लास-2 की छात्रा को पीठ पर चलवाया, BSA ने किया सस्पेंड

    9 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में एक प्राइमरी स्कूल में महिला हेड मास्टर ने छात्राओं से मालिश कराई। महिला टीचर क्लासरूम में फर्श पर चटाई बिछाकर लेट गई। फिर बच्चियों से हाथ-पैरों से बॉडी मसाज करवाई। शुक्रवार को वीडिया सामने आया, जो 28 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि क्लास में बेंच पर कुछ छात्राएं बैठी हैं। हेड मास्टर जमीन पर लेटी है। एक बच्ची उनकी पीठ को पैरों से दबा रही है। BSA ने तत्काल प्रभाव से हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला प्राथमिक विद्यालय नया बाजार-1 का है। स्कूल के दो विजुअल देखिए… अब समझिए पूरा मामला… नया बाजार भाग-1 में प्राथमिक विद्यालय में मधु कुमारी राय हेड मास्टर हैं। 28 फरवरी सुबह करीब 11 बजे क्लास रूम में गईं। इस क्लास में कक्षा दो और तीन के बच्चे साथ बैठते हैं। बच्चों ने बताया- हेड मास्टर क्लास में आते ही जमीन पर लेट गईं और क्लास दो की छात्रा को पास बुलाकर मालिश करने को कहा। जब बच्ची ने कहा कि मुझे ये सब करना नहीं आता तो उन्होंने कहा कि पैर रखकर मेरी पीठ चर चलना है बस। ये सुनने के बाद बच्ची हेड मास्टर की पीठ पर खड़े होकर मालिश करने लगती है। इसी दौरान स्टाफ से किसी ने उनका मालिश कराते हुए वीडियो बना लिया। दो वीडियो सामने आए 23 सेकेंड और 4 सेकेंड के दो वीडियो में हेड मास्टर बच्ची से मालिश कराती नजर आ रही हैं। जबकि बाकी बच्चे क्लास में शोर मचा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि स्कूल में ये सब लंबे समय से चल रहा था। ये वीडियो आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसर हरकत में आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी। वीडियो की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। BSA ने बताया- आरोपी हेड मास्टर मधु कुमारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC के इस टॉपर का नाम ही सेक्रेट्री है... MP के इस टाइटल के पीछे की गजब कहानी
    Next Article
    पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड:महराजगंज में दहेज का सामान लेने गई थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment