Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को जिंदा जलाने वाले को फांसी की सजा:मथुरा में बहन की देवरानी से रेप का प्रयास किया, विरोध करने पर जिंदा जलाया था

    8 hours ago

    2

    0

    मथुरा जिला अदालत ने घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने वाले आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 1.30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला जिला जज विकास कुमार की अदालत ने सुनाया है। आरोपी ने अपनी बहन की देवरानी के साथ रेप करने की कोशिश की थी। जब वह रेप नहीं कर सका, तो उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। इस दौरान आरोपी भी झुलस गया था। दोनों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मरने से पहले महिला ने बयान दिए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। 10 गवाहों की गवाही और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने यह आरोपी फांसी की सजा सुनाई है। अब जानिए पूरा मामला… साड़ी पहनकर घर में घुसा था हरियाणा के पलवल के रहने वाले उमेश 11 मार्च 2025 को फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर पहुंचा। वह साड़ी पहनकर महिला के भेष में दोपहर 12 बजे घर में घुसा। घर में उस वक्त उमेश की बहन की देवरानी अकेले थी। पहली मंजिल पर मौजूद अपनी बहन की देवरानी को उमेश ने दबोच लिया। उमेश ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही। चीखती-चिल्लाती रही और किसी तरह खुद को बचाती रही। जब उमेश उमेश उसके साथ कुछ कर नहीं सका तो उसने महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना में महिला 80 प्रतिशत झुलस गई। वहीं, उमेश खुद आग की चपेट में आ गया। भागने के दौरान पहली मंजिल से कूदा भागने के दौरान उमेश पहली मंजिल से गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनों को फरह सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से महिला को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान यहां महिला की मौत हो गई। मरने से पहले महिला ने बयान दिया नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने साफ बताया कि आरोपी उमेश ने मेरे साथ रेप करने की कोशिश की। जब वह मेरे साथ दुष्कर्म नहीं कर सका तो आग लगा दी। वहीं, देर रात इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ थाना फरह में मुकदम दर्ज कराया। बयान और तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी सबूत इकठ्ठा किए।आरोपी के खिलाफ चार्जशीट बनाई। पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूत और महिला के बयान के आधार पर जिला जज विकास कुमार की अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई। इसके अलावा उस पर 1.30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। 10 गवाहों ने दी गवाही जिला सरकारी वकील (DGC) शिवराम सिंह तरकर ने बताया- इस मामले में 10 गवाहों की गवाही हुई। जिसमें महिला उप निरीक्षक आरती, कांस्टेबल पीतम पाल, उप निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर परविंदर वर्मा, डॉ. अंकित सिंह, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी के अलावा वादी और मौके पर पहुंचे लोग थे। DGC शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि आरोपी के बहन की देवरानी से संबंध थे। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई थी। आरोपी को गांव में आने से मना किया गया था। जिसकी वजह से आरोपी साड़ी पहनकर पहुंचा। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आरोपी वर्तमान में जेल में था। -------------------- ये खबर भी पढ़ें मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोडल अधिकारी ने बिजनौर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया:मंडी समिति, प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का सत्यापन
    Next Article
    सीतापुर में DM का गौशाला का किया निरीक्षण:अव्यवस्थाओं पर सचिव को फटकार, 2 दिन में सुधार नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment