Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू घोंपने वाला अरेस्ट:आगरा में बोला- पत्नी से मिला धोखा, महिलाओं से नफरता करता हूं

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसकी पत्नी झगड़े के बाद छोड़ कर चली गई थी। इस वजह महिलाओं से नफरत करने लगा था। 22 फरवरी को उसने महिला पर हमला किया था। तब से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV खंगाले। गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शहर छोड़ कर जाने वाला था। उसके पास चाकू मिला है, जो हर वक्त वह अपने पास रखता है। पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब जानिए पूरा मामला 22 फरवरी को पुष्पांजलि बाग निवासी सोना देवी (50) मार्निंग वॉक पर निकली थीं। रास्ते में अदन बाग के पास श्याम से सोना की कहासुनी हो गई। महिला के टोकने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू शरीर में फंसा छोड़ भाग गया। महिला को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया था। सोना देवी के पति विष्णु अग्रवाल की मृत्यु हो चुकी है। वह बेटे मनोज और एक बेटी के साथ रहती हैं। सोना देवी का इलाज चल रहा है। महिलाओं से नफरत करता था आरोपी पुलिस ने बताया, आरोपी महिलाओं से नफरत करता है। इसी कारण वह साथ में चाकू रखकर घूम रहा था। पत्नी के छोड़ने के बाद श्याम परेशान था। CCTV में आरोपी पैदल जाता दिखाई दिया था। महिला आरोपी को नहीं जानती थी। पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपी सुभाष नगर भूड़ का बाग निवासी श्याम सुंदर शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी शहर छोड़ कर जाने वाला था। शहर छोड़ता इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है। मामले में महिला के बेटे राहुल अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… आरोपी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया- मेरी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। पत्नी मुझे छोड़ कर चली गई थी। जिसकी वजह से मैं कई दिनों से परेशान चल रहा था। मैं घर से कम निकलता था, बंद कमरे में रहता था। श्याम को धीरे-धीरे महिलाओं से नफरत होने लगी। मैं जहां भी महिलाओं को देखता आक्रोषित होने लगता और महिलाओं पर हमलावर हो जाता था। मानसिक तनाव और पत्नी से मिले धोखे को मैं भुला नहीं पा रहा था। इसी दौरान मैं 22 फरवरी को घर से बाहर निकला, जहां मेरी एक महिला से कहा-सुनी हो गई। इसके बाद मैं गुस्से मं आ गया, फिर पीछे से महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मार दिया। ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया- आरोपी अपने घर पर नहीं था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। घटना के बाद वह कभी पार्क, कभी किसी सड़क तो कभी अस्पताल में जाकर सो जाता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल जाता था। इसके बाद काफी मुश्किल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोना से सोमवार को पुलिस बात करेगी। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- बांके बिहारी को लगा रंग, नाचते हुए पहुंचे भक्त: वृंदावन में विदेशियों ने भी खेली होली, कहा- मजा आ गया मथुरा के वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता मोईद खान 19 महीने बाद जेल से रिहा:अयोध्या में बोले- योगी संत हैं, उन्हें गुमराह किया गया; गैंगरेप पीड़ित के साथ गलत हुआ
    Next Article
    महिला ने 5 साल की बेटी को नदी में फेंका:खुद भी कूदी, राहगीरों ने बचाई जान; बच्ची की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment