Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर मौत:संतकबीर नगर में सड़क पार करते समय हादसा, चालक गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर के बखिरा थानाक्षेत्र में एक ट्रेलर ने सड़क पार कर रही 70 वर्षीय महिला को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को बखिरा नगर पंचायत के वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रेलर चालक को बघौली बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान दुग्धेश्वरी देवी (70), पत्नी स्व. शम्भू प्रसाद त्रिपाठी, ग्राम हरदी, थाना बखिरा के रूप में हुई है। उनके भतीजे कृष्ण स्वरूप त्रिपाठी पुत्र जय प्रकाश त्रिपाठी ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का अभियोग पंजीकृत कराया है। शिकायत के अनुसार, 6 मार्च 2026 को दुग्धेश्वरी देवी निजी कार्य से बखिरा गई थीं और सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ वे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे। मृतका के परिवार में उनकी एक शादीशुदा बेटी है। इस सड़क हादसे में महिला की मौत पर स्थानीय नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की गोली मारकर हत्या, 6 दोषी करार:श्रावस्ती कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 3.40 लाख रुपए जुर्माना लगाया
    Next Article
    लखनऊ में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह:महानगर के गोल्डन सेलिब्रेशन लॉन में 400 से अधिक सदस्य शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment