Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई:पति-पत्नी एक ही थाने में तैनात, पति बोला- गलती से रस्सी गले में फंसी

    6 hours ago

    2

    0

    शामली में एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया की महिला के गले की हड्‌डी टूट गई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। महिला कांस्टेबल और उनके पति दोनों आदर्श मंडी थाना में तैनात हैं। फिलहाल महिला की गंभीर हालत के चलते हरियाणा रेफर किया गया है। पुलिस पति के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला आदर्श मंडी थाना परिसर का है। अब विस्तार से पढ़िए मामला… आदर्श मंडी थाना में महिला कांस्टेबल रेखा की ढाई साल से तैनाती है। उनके पति कुशपाल सिंह भी 6 महीने पहले कांधला थाना से ट्रांसफर होकर इसी थाने में आ गए थे। रेखा पति और दो बेटों के साथ थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में रह रही थीं। आज सुबह करीब 8.30 बजे रेखा ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। आसपास के पुलिसकर्मियों ने उन्हें फांसी लगाते देख लिया तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर कैराना रोड में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। गंभीर हालत में हरियाणा रेफर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हरियाणा के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि फांसी लगाने से गर्दन की हड्डी टूट गई है और महिला को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। उनकी हालत चिंताजनक है। 8 साल पहले हुई थी शादी रेखा सिंह की 8 साल पहले कुशपाल सिंह से शादी हुई थी। उनका बड़ा बेटा सात साल का है और छोटा बेटा 4 साल का है। घटना के बारे में महिला कांस्टेबल के पति कुशलपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रेखा कपड़े सुखाने छत पर गई थीं। इसी दौरान गलती से रस्सी उनके गले में फंस गई। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा:योगी बोले- आपकी सैलरी स्मार्ट होनी चाहिए, विभाग प्रस्ताव तैयार करे; 69 हजार स्मार्टफोन बांटे
    Next Article
    सुल्तानपुर में तालाब नीलामी विवाद, ट्रैक्टर तोड़ा:पीड़ित को जान से मारने और हाथ-पैर काटने की मिली धमकी, ASP से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment