Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में PBKS vs GT का IPL मुकाबला:पंजाब जीत के करीब, कूपर फिफ्टी के बाद क्रीज पर; गुजरात ने 163 का लक्ष्य दिया था

    18 hours ago

    1

    0

    मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL मैच चल रहा है। पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसके बाद गुजरात ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। अभ पंजाब 163 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। मैच देखने आए फैंस की स्टेडियम के बाहर लंबी लाइन लगी है। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुलने के बाद से लगातार फैंस का आना जारी है। मैच देखने विदेशी क्रिकेट फैंस भी पहुंचे। पंजाब गवर्नर गुलाबचंद कटारिया और CM भगवंत मान भी मैच देखने आए हैं। पंजाब के अलावा दिल्ली से भी क्रिकेटप्रेमी आए हैं। लोग विशेष रूप से श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को देखना चाहते हैं। वहीं, ज्यादातर सपोर्टर पंजाब टीम के हैं। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। इसके लिए कल (30 मार्च को) दोनों टीमों ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस की। पंजाब किंग्स का यह घरेलू मैदान है। इस मैदान में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं हैं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था। पंजाब और गुजरात के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों की टक्कर बराबर की रही है। इनमें से तीन मैच पंजाब ने और तीन मैच गुजरात ने जीते हैं। मैच देखने आए फैंस के PHOTOS… मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी, विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट लिए
    Next Article
    ईरान युद्ध के बीच अमेरिका पर ड्रोन हमले का खतरा! Anti-Drone लेजर हथियार तैनात करने पर विचार कर रहा पेंटागन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment