Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सशक्तिकरण पर RLD महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक:ऋचा चौधरी के नेतृत्व में मेरठ कार्यालय में बैठक ,पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ

    2 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती ऋचा चौधरी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी ने की। बैठक में महिला पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। इस दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और उन्हें हर स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि यह बैठक चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव भावना यादव, प्रदेश सचिव सरला चौधरी, मंडल अध्यक्ष नीलम तोमर, प्रदेश सचिव (प्रोफेशनल मंच) जूही त्यागी, जिला महासचिव (प्रोफेशनल मंच) रीटा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष छाया रस्तोगी, बीना सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा देवी सहित रानी वर्मा, विशेष त्यागी, जया, शिवानी और कृष्णा शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में साइबर ठगों ने की 38 लाख की ठगी:पुलिस अधिकारी बनकर 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बनाया शिकार
    Next Article
    मेरठ में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment