Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला थाना ने 8 टूटते रिश्तों को बचाया:परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद हुई विदाई, महिला थाने की टीम ने समझाया

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद के महिला थाना में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर 8 दंपत्तियों को फिर से मिलाया गया। आपसी मतभेदों के कारण अलग रह रहे इन जोड़ों के विवादों को काउंसलिंग के जरिए सुलझाया गया, जिससे उनके रिश्तों को नई शुरुआत मिली। ये दंपत्ति लंबे समय से मनमुटाव के कारण तलाक की कगार पर थे। महिला थाना की टीम ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया। गहन बातचीत और समझाइश के बाद आपसी सहमति से समझौता कराया गया। समझौते के बाद सभी जोड़ों को एक साथ विदा किया गया। जिन दंपत्तियों का समझौता कराया गया, उनमें शकुंतला पत्नी सुनील (अमहवा ओला बस्तियां, थाना मोहाना), अंजू पत्नी चंद्र प्रकाश (आर्य नगर सिविल लाइन), अफसाना पत्नी रहमत अली (त्रिलोकपुर), शाहजहां पत्नी चांद मेंकरानी (वर्ल्डपुर नंबर 13, टोला कल्याणपुर), रेहाना पत्नी इरशाद (खेतवाल तिवारी, थाना जोगिया उदयपुर), राधिका पत्नी अजय (गरगजवा, थाना बांसी), रिया पत्नी रामलाल (बसंतपुर, थाना मोहाना) और माजिदुन निशा पत्नी अकरम (कोरडा ग्रांट) शामिल हैं। इस पहल में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की सदस्य महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह और महिला आरक्षी प्रगति राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के प्रयासों से ये आठ परिवार टूटने से बच गए। स्थानीय लोगों ने महिला थाना की इस पहल की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं:डीएसओ बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, घरेलू सिलेंडर के लिए अभी भी मारामारी
    Next Article
    लखनऊ में मौसी-फूफा भतीजे ने दर्ज करवाया मुकदमा:आरोप, जमीन के नाम पर 32 लाख ठगे: पैसा मांगने पर बंदूक दिखाकर धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment