Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं दिया तो 50% लेंगी':लखनऊ में बोले रामदेव- गुलामी शिक्षा से मिलेगी मुक्ति, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गोलागंज स्थित सेंटेनियल मैदान में मंगलवार को भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रांतीय कार्यालय का उद्धघाटन हुआ। इस दौरान योग गुरु रामदेव, शिक्षाविद अवध ओझा समेत कई दिग्गज पहुंचे। योग गुरु राम देव ने अपने संबोधन में कहा कि इस पहल से गुलामी शिक्षा से मुक्ति मिलेगी। केवल भारत ही नहीं दुनिया भर में इसका प्रभाव पड़ेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं दिया, तो वो 50% आरक्षण लेंगी। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जैसे डॉक्टर के पास जाते ही परिवार के सदस्य को हम उसे समर्पित करते हुए सिर्फ बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते है, वैसे ही गुरु के समक्ष भी बच्चों को समर्पित करते हुए मन में कोई संशय नहीं रखना चाहिए। संत की लीलाओं को कोई जान नहीं सकता, और ये भी एक लीला हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड को संतों की लीला की तरह मानकर इसे अपनाए। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना के जवान का शव मिला, पत्नी हिरासत में:कानपुर देहात में कमरा बंद था, बदबू आ रही थी; 30 लाख का फंड निकाला था
    Next Article
    'BJP में गया तो जनता मेरा मुंह काला कर दे':संजय सिंह बोले- ये स्मार्ट मीटर नहीं, चीटर मीटर हैं; लखनऊ में 3 मई से महाआंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment