Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि कल हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे:श्रीराम कथा में 5,000 श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, DM-ADM ने देखी तैयारी

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के जिला मुख्यालय पर श्रीराम कथा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के मुखारविंद से शुरू होने वाली इस कथा के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। जनपद संभल के बहजोई कस्बा क्षेत्र स्थित जिला कलेक्ट्रेट के पास बड़े मैदान में 4 अप्रैल से 5 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा के साथ आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। कथा में 5000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं, जबकि गर्मी से बचाव के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और पानी का इंतजाम भी किया गया है। महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से बहजोई पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वे 5 दिनों तक श्रीराम कथा का गुणगान करेंगे। नगर पालिका परिषद बहजोई के भाजपा चेयरमैन राजेश शंकर राजू ने बताया कि पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट के पास बड़े मैदान में 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। राजेश शंकर ने बताया कि महामंडलेश्वर कैलाशानंद भगवान श्रीराम के आदर्शों का गुणगान करेंगे। इस राम कथा को सुनने के लिए नगर, क्षेत्र, प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोगों के आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर तेलीबाग में मानस पाठ:भंडारे में उमड़े भक्त, बजरंगबली के जयकारे लगे
    Next Article
    बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी 3 गोलियां:युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, शराब पीने के दौरान विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment