Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजगंज चौक नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण:उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने दिलाई शपथ, सदर विधायक ने किया स्वागत

    3 hours ago

    2

    0

    महाराजगंजचौक नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त सभासदों यंत्री मधेशिया, अशोक विश्वकर्मा और माला देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मनोनीत सभासदों का बुके, माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकें। विधायक ने नवनियुक्त सभासदों से अपेक्षा की कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्ता, चेयरमैन संगीता देवी और चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में चौक नगर पंचायत के सभासद त्रिभुवन गुप्ता, पवन वर्मा, गोवर्धन प्रसाद, नरोत्तम प्रसाद, हरि लाल, विजय मधेशिया, रंजू देवी, प्रियंका वर्मा, रीना पांडेय, आशीष साहनी सहित सभी सभासद मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह, राकेश अग्रहरी, सुधाकर पटेल, अभय चौबे, मार्कण्डेय पांडेय, राम चंद्र चौधरी, दिनेश जायसवाल, छोटे जायसवाल, मधुसूदन जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव, मनोज पटेल, विजय यादव तथा नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मौसम बदलाव से बढ़ीं बीमारियां:अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, सर्वाइकल, अस्थमा, बुखार के मामले मरीज हो रहे भर्ती
    Next Article
    स्मार्ट मीटर से कटा बिजली कनेक्शन 2 घंटे में जुड़ेगा:लखनऊ में बोलीं मध्यांचल एमडी रिया केजरीवाल, बिल माइनस में पहुंचने पर 3 दिन का ग्रेस पीरियड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment