Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में 16100 रुपए रिश्वत लेने का दरोगा पर आरोप:CCTV में रिकॉर्ड, पैसे न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। बरगदवा, पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा अवधेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की। राकेश अग्रहरी के अनुसार, दरोगा ने पैसे न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही, उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर नुकसान पहुंचाने की बात कही। डर के कारण राकेश अग्रहरी ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान के सामने दरोगा को 16,100 रुपये दिए। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज सहित रिकॉर्ड हो गई है। आरोप है कि दरोगा शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। दुकान के सामने स्थित पुलिस पिकेट पर भी पैसों की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर दोबारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर रुपये के लेन-देन का दृश्य साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला गरमा गया है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दीवार विवाद पर महिला को पीटा:लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नेपाल में तिनाउ नदी में दो किशोर बहे:संतकबीरनगर के थे दोनों युवक, तलाश अभियान जारी, दोस्तो के साथ गए थे घूमने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment