Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में डीएम-एसपी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे:नेपाल दुर्घटना के घायलों का हाल जाना, उपचार का जायजा लिया

    5 hours ago

    2

    0

    नेपाल में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बातचीत की और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर समुचित तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं, जांच और चिकित्सकीय देखभाल समय पर उपलब्ध कराई जाए। चिकित्सकों से घायलों के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली गई। प्रशासन ने बेहतर समन्वय और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह और फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में लगाई है। ये दोनों अधिकारी घायलों और उनके परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे, साथ ही अस्पताल और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। अस्पताल में भर्ती कुल घायलों में से छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। शेष घायलों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और चिकित्सकीय टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है। डीएम और एसपी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी देश का 5वां सबसे गर्म शहर:गंगा घाट पर विकेंड पर दिखा सन्नाटा, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा
    Next Article
    जल्द अमीर और गर्लफ्रेंड के शौक ने बना दिया हत्यारा:कानपुर में पतंग लेने के बहाने घर में घुसा, गला दबाया और माल समेटकर फरार हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment