Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजगंज में इंटरसिटी के आगे कूदकर प्रेमी-युगल ने दी जान:रेलवे ट्रैक पर मिले खून से लथपथ शव, एक साल पहले कॉलेज में मिले थे

    1 hour ago

    1

    0

    महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में 1 अप्रैल की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। परिवार की नाराजगी और सामाजिक दबाव के बीच एक प्रेमी-युगल ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। कुछ देर पहले तक साथ बैठे दोनों अचानक मौत के रास्ते पर चल पड़े पीछे छोड़ गए कई सवाल। भागीरथपुर निवासी गोलू कन्नौजिया और नौतनवा की सरिता भारती एक ही इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। करीब एक साल पहले दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। लेकिन एक हफ्ते पहले जब उनके रिश्ते की जानकारी परिवारों को हुई, तो हालात बदल गए। दोनों पर दबाव बढ़ने लगा और माहौल उनके खिलाफ हो गया। 1 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे, महुआरी ढाले के पास कुछ लोगों ने दोनों को साथ बैठकर बात करते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों काफी तनाव में थे और आपस में कुछ गंभीर चर्चा कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। इंटरसिटी आई और एक पल में खत्म हो गई जिंदगी गोरखपुर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही भागीरथपुर स्टेशन पार कर महुआरी ढाले के पास पहुंची, दोनों अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस जांच में जुटी ट्रेन चालक की सूचना पर आरपीएफ और नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस बीच आसपास के गांवों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी गैंग से जुड़े शिवम ने 2 शादियां की है:कानपुर में हॉस्पिटल निर्माण के लिए जमीन खरीदी, 15 साल पहले मजदूरी करने आया था
    Next Article
    सपा व्यापार-सभा प्रदेशाध्यक्ष का भतीजा मशीन से गिनता था नोट:कोडीन कफ सिरप माफिया के साथ प्रदीप जायसवाल का फोटो वायरल, परिवार की भूमिका पर जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment