Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक:महिलाओं और बालिकाओं को दी जानकारी

    2 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। यह अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना महिला प्रभारी सरोजनी वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर और पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीके भी समझाए गए। पुलिस टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों के प्रति भी जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। इस अवसर पर महिलाओं को यह विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इनका लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल रुझानों पर भाजपा में जश्न:लखीमपुर खीरी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी
    Next Article
    संतकबीरनगर में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश:60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई जगह जलजमाव, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment