Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजपुर में फंदे पर लटकते मिली विवाहिता, हत्या का आरोप:भाई बोला- दहेज में 11 लाख और पल्सर की डिमांड कर रहे थे ससुरालीजन

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजपुर में बुधवार शाम नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पड़ोसियों की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने 11 लाख कैश व पल्सर बाइक की डिमांड पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ससुरालीजनों ने मृतका के चाचा की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 2020 में हुई थी शादी कानपुर देहात के देवीपुर शिवली निवासी मनीष ने बताया कि उनकी बहन सोनी (25) की शादी वर्ष 2020 में महाराजपुर रामनगर निवासी ई–रिक्शा चालक भानु प्रताप पाल से हुई थी। उनके दो बच्चे अभिषेक (4) व ढाई साल की बेटी अनुप्रिया है। मनीष के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालीजन 11 लाख रुपए की मांग कर रहे थे, मना करने पर आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। चाचा अजय पाल ने बताया कि एक साल पहले मनीष की शादी हुई थी, दहेज में उसे पल्सर बाइक मिली थी। जिसके बाद सोनी के ससुरालीजन पल्सर बाइक दिलाने की मांग करने लगे। बुधवार शाम को सोनी का शव फंदे पर लटकता मिला। पड़ोसिसयों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे तो सोनी का शव कमरे में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद ससुरालीजनों ने अजय पाल की पिटाई कर दी। हंगामें की जानकारी पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में आज कोड़ा मार होली:दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंची महिलाएं, हुरियारों पर बरसाएंगी कोड़े
    Next Article
    शादी के पांच माह बाद युवक ने की आत्महत्या:उन्नाव में फांसी के फंदे से लटा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment