Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महर्षि दयानंद गौशाला में कार्यक्रम:भारत विकास परिषद के पदाधिकारी बोले- गौवंश की सेवा जरूर करें

    5 hours ago

    2

    0

    भारत विकास परिषदआईपेक्स शाखा द्वारा महर्षि दयानंद गौशाला ग़ाज़ीपुर में एक सेवा व संवेदनशीलता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने गौ माताओं, उनकी छोटी-छोटी बछियाओं एवं बछड़ों तथा नन्दी को अपने हाथों से हरा चारा एवं आहार खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने भारतीय संस्कृति में गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इसे मानवता एवं करुणा का प्रतीक बताया। गायों और उनकी बछड़ों के बारे में बच्चों ने भी जाना। कि यह क्या क्या खाती हैं, कहां कहां की नस्लें हैं। गौवंश की सेवा जरूर करें इस मौके पर युवान, आराध्या व अक्षया गौ माताओं को आहार खिलाया। इस सेवा कार्य में सहभागी सदस्यों ने न केवल गौ सेवा का पुण्य अर्जित किया, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं संस्कारों का संदेश भी प्रसारित किया। इस मौके पर शैलेन्द्र मोहन, अजय सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, राम निवास , धीरेन्द्र जोशी, वरुण गोयल, अनिल कुमार, प्रवीण जैन मनोज अग्रवाल, अशोक गोयल, पंकज गुप्ता, शिव कुमार, अनुराग सिंघल, राजीव गुप्ता, सचिन सक्सेना, मनोज गुप्ता, सचिन व अन्य शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 5 गाड़ियां आपस में टकराईं:लंबा जाम लगा, कई वाहन क्षतिग्रस्त; 2 दिन बाद पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    Next Article
    जौनपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से हादसा, जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment