Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फीट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

    22 hours ago

    1

    0

    देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खुले हैं। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी। महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा। वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है। झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ। यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। शाम को शिव बारात निकाली जाएगी। प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें… देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं निखिल गुप्ता, जिन्हें पन्नू मर्डर प्लॉट में हो सकती है 40 साल की सजा
    Next Article
    जयपुर के ताड़केश्वर-महादेव-मंदिर में 36 घंटे तक खुले रहेंगे कपाट:दिनभर शिवालय के बाहर होगा बैंडवादन, 1100 किलो ठंडाई प्रसाद में बंटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment