Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर बांदा में उमड़ी भक्तों की भीड़:बोमेश्वर मंदिर में जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिले के पौराणिक एवं प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बॉम्बेश्वर मंदिर में भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है। उनके निर्देश पर सभी सीओ और कोतवाल को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और प्रमुख मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। जिले भर में लगभग 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बॉम्बेश्वर मंदिर में 150 रंगरूट और 50 अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। देखें, 5 तस्वीरें… कैलाशपुरी स्थित बॉम्बेश्वर मंदिर में गर्भगृह दर्शन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए 6 और पुरुषों के लिए 2 प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। भक्तों को 20-20 के समूह में गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है। जलाभिषेक के बाद उन्हें दूसरे गेट से बाहर निकाला जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्त 'बम बम भोले' के जयकारे लगा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिलक समारोह जा रहे दो दोस्तों पर हमला:एक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर
    Next Article
    सनी देओल का जलवा बरकरार, Border 2 ने वीकेंड पर पलटा गेम; नई फिल्मों के बीच भी कर डाली इतनी कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment